हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Train Cancelled Today: रेलवे ने कैंसिल की 11 ट्रेनें, कई का बदला रूट, देखें लिस्ट

Train Cancelled Today: भारतीय रेलवे ने मौसम को देखते हुए आज 11 ट्रेनें कैंसिल करने का ऐलान किया है। जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया उनकी लिस्ट यहां देखिए।

विज्ञापन

Train Cancelled Today: देशभर में मौसम बदल रहा है, जिसका असर रोजमर्रा के जीवन पर भी दिख रहा है। घने कोहरे की वजह से रोज कई हादसे हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। रोज कई फ्लाइट और ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। रेलवे ने बीते दिन भी कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था। इसी कड़ी में आज भी दर्जनों ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। कैंसिल होने के साथ-साथ कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अगर आज भी सफर करने का सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देख लें।

कौन सी ट्रेनें हुईं कैंसिल?

गाड़ी संख्या- 19721, जयपुर-बयाना जंक्शन कैंसिल
गाड़ी संख्या- 19722, बयाना जंक्शन-जयपुर कैंसिल
गाड़ी संख्या- 14801, जोधपुर-इंदौर जंक्शन कैंसिल
गाड़ी संख्या- 12465, इंदौर जंक्शन-जोधपुर कैंसिल
गाड़ी संख्या- 12466, जोधपुर-इंदौर जंक्शन कैंसिल
गाड़ी संख्या- 14802, इंदौर जंक्शन-जोधपुर कैंसिल
गाड़ी संख्या- 14813, जोधपुर-भोपाल कैंसिल
गाड़ी संख्या- 14814, भोपाल-जोधपुर कैंसिल
गाड़ी संख्या- 18628 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस कैंसिल
गाड़ी संख्या- 68728, रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर कैंसिल
गाड़ी संख्या- 68734, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर कैंसिल

ये भी पढ़ें: Train Cancelled Today: रेलवे ने कैंसिल की 16 ट्रेनें, 20 हुईं लेट, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट

विज्ञापन

इन गाड़ियों के संचालन में बदलाव

गाड़ी संख्या- 12182, अजमेर-जबलपुर, अजमेर से कोटा तक कैंसिल की गई
गाड़ी संख्या- 12956, जयपुर-मुंबई सेंट्रल, कोटा से मुंबई सेंट्रल तक चलेगी
गाड़ी संख्या- 09621, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच और मंदसौर स्टेशनों पर रोकते हुए चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या- 20846, बीकानेर-बिलासपुर को यह भरतपुर स्टेशन पर रोका जाएगा।

इस सभी ट्रेनों में से कुछ को पूरी तरह से कैंसिल किया गया है तो कुछ को आशिंक रूप से, यानी कुछ ट्रेनें चलेंगी तो लेकिन वह उस स्टेशन तक नहीं पहुंच पाएंगी जहां तक उनका लास्ट स्टॉप है। उनमें कई कई को बीच में ही रोक दिया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए रेलवे की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें अपने समय से 10-12 घंटे तक लेट चल रही हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक! इन राज्यों में हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola