---विज्ञापन---

देश angle-right

भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक! इन राज्यों में हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज बारिश होने का अलर्ट है। अगले 5 दिन तूफानी हवाओं के साथ कई राज्यों में बारिश होने की भी भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। 2 राज्यों में भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करके लोगों को अलर्ट किया है।

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान दस्तक देने का तैयार है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और शीतलहर से तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। उत्तर भारत के कई राज्य कोहरे की चपेट में रहे।

वहीं दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश हुई। इससे पहले सुबह कोहरा छाने से करीब 45 ट्रेनें लेट हुईं, लेकिन फ्लाइटों की आवाजाही बाधित नहीं हुई। शनिवार को लाहौल-स्पीति के ताबो जिले का न्यूनतम तापमान -10.2°C रहा। समधो में -5.9°C, कुकुमसेरी में -4.9°C और मनाली में -0.9°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल और छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के निचले-ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक ट्रफ रेखा के साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इससे पूर्वोत्तर अरब सागर की ओर से पश्चिमी हवाएं आ रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के असर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

13 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में दक्षिण पश्चिम और उससे सटी दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके असर से 15 जनवरी तक तमिलनाड़ु, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, यनम, पुडुचेरी में गरज चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 14 जनवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बादल बरस सकते हैं। 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हिमाचल में कब होगी बर्फबारी?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर चल रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हिमाचल प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। शिमला और मनाली सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का भी पूर्वानुमान है। 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव होने से गुरुवार और शुक्रवार को भी हिमाचल में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में शनिवार शाम को बारिश होने से ठंड बढ़ी और स्मॉग साफ हुआ। रविवार सुबह कोहरा कम देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम भाग ने आज रविवार को हल्की बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 12, 2025 07:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola