ICC World Cup 2023 Final Ind VS Aus BJP Congress Tweet: आज देश में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला जा रहा है। वहीं इस महामुकाबले को लेकर देशवासियों में रोमांच इतना है कि विरोधी भी एक होकर भारत की जीत की दुआएं कर रहे हैं। खासकर भाजपा और कांग्रेस, जिसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब भाजपा ने ट्वीट किया कि जीतेगा इंडिया तो कांग्रेस ने भी कमेंट किया कि सहमत हैं। भाजपा और कांग्रेस की इस एकजुटता को देखकर देशभर के लोग हैरान हैं और इस एकजुटता को अद्भुत नजारा बता रहे हैं, क्योंकि आज तक के इतिहास में बहुत कम ऐसा हुआ है, जब भाजपा और कांग्रेस किसी मुद्दे पर एकमत हुए हों। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
इस टाइम यह चल रहा मैच का हाल
बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक गेम चल रही है। टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। 1983 और 2011 के फाइनल में भी टीम इंडिया टॉस हारकर ही मैच जीती थी, लेकिन आज के मुकाबले में भारत को 211 के स्कोर पर 7वां झटका लग चुका है। मिचेल स्टार्क ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए मोहम्मद शमी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। केएल राहुल 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रवींद्र जडेजा 22 गेंदें खेलकर 9 रन ही बना सके। विराट कोहली ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली और भारत को संभाला था। पर पैट कमिंस ने उनको प्लेड ऑन करके टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। रोहित ने सिर्फ 31 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली है। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने। ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल सिर्फ 4 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए हैं।
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
57 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines