Team India Jersey Pakistan Name Controversy: आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के आगाज में अब एक दिन का समय बचा है। टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी यानी कल होगा। जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए चैम्पियंस ट्राॅफी की नई जर्सी लाॅन्च की गई। अब इस जर्सी को लेकर विवाद हो गया है। भारतीय टीम की जर्सी पर मेजबान देश पाकिस्तान का नाम प्रिंट है। इसको लेकर अब विवाद हो गया है।
टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान नाम को लेकर शिवसेना यूबीटी ने बीसीसीआई पर निशाना साधा है। उन्होंने इंडिया टीम की जर्सी से पाकिस्तान का नाम हटाने की मांग की है। शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छापे जाने पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ेंः Watch: नए मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar की नियुक्ति पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों?
शिवसेना ने जताई नाराजगी
पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना के नेताओं ने कहा कि पहले तो पाकिस्तान ने स्टेडियम में भारतीय ध्वज नहीं फहराया। इसके बाद मेजबान पाकिस्तान का नाम हमारी जर्सी पर छाप दिया। सरकार और बीसीसीआई को इसका विरोध करना चाहिए था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई समय से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आंतकियों की घुसपैठ, निर्दोष लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले, सीज फायर का उल्लघंन कर अपनी नापाक और कायरना हरकत उजागर करता रहा है।
जानें क्या कहता है आईसीसी का नियम
टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम प्रिंट होने का विवाद सामने आने के बाद आइये जानते हैं इसको लेकर आईसीसी का नियम क्या कहता है? आईसीसी के इवेंट का नियम है कि जो देश उस आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा तो खेलने वाली सभी टीमों की जर्सी पर मेजबान देश का नाम भी छपेगा। आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इसलिए चैंपियंस ट्राॅफी के लिए जारी टीम इंडिया की जर्सी पर इंडिया के साथ पाकिस्तान का नाम भी छपा है।
ये भी पढ़ेंः अब हनी ट्रैप में नहीं फसेंगे सेना के जवान, तैयार किया गया MShield 2.0; ऐसे करता है काम
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
5 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
50 mins agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
9 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines