बस कंडक्टर की बेटी, पहली बार में AIR 2, कौन हैं IAS डॉ. रेनू राज? राहुल गांधी ने जिन्हें सौंपा नामांकन

Who is IAS Dr. Renu Raj: राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से नामांकन भर दिया है। उन्होंने जिला कलेक्टर रेनू राज को अपना नामांकन सौंपा। आइए जानते हैं कि रेनू राज कौन हैं, जो राहुल गांधी के पर्चा भरने के बाद से लगातार चर्चा में हैं।

IAS Renu Raj

IAS Renu Raj

Who is IAS Dr. Renu Raj: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन भर दिया है। बुधवार को उन्होंने वायनाड कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू राज को पर्चा सौंपा। इसी के साथ रेनू राज भी चर्चा में हैं। खास बात यह है कि राहुल गांधी ने जिस आईएएस को अपना पर्चा सौंपा, उसकी सफलता की कहानी बेहद दिलचस्प है। वह एक बस कंडक्टर की बेटी हैं।

विज्ञापन

कौन हैं IAS रेनू राज? 

IAS रेनू राज सिविल सेवा अधिकारी होने के अलावा एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने 2015 में महज 27 साल की उम्र में देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी क्रैक की थी। उन्होंने न सिर्फ इसे क्रैक किया, बल्कि ऑल इंडिया रैंक 2 भी हासिल की। मूलरूप से केरल की रहने वाली रेनू राज ने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन

उनके पिता कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) में कंडक्टर रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही वे रिटायर हुए थे। उनकी मां हाउसवाइफ हैं। तमाम संघर्ष के बाद रेनू राज न सिर्फ डॉक्टर बनीं, बल्कि उन्होंने आईएएस बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

दोनों बहनें भी हैं डॉक्टर 

रेनू राज ने जब यूपीएससी के लिए आवेदन किया था, तब वह एक सर्जन के तौर पर काम कर रही थीं। केरल के कोट्टायम जिले के चंगनास्सेरी में जन्मीं रेनू की दो बहनें भी डॉक्टर हैं। रेनू राज ने अपनी स्कूली शिक्षा कोट्टायम के सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल से की। स्कूलिंग के बाद उन्होंने कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज से अपनी एमबीबीएस पूरी की।

विज्ञापन

लाखों लोगों की मदद करना चाहती हैं रेनू राज

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैंने मेडिकल प्रोफेशन इसलिए छोड़ा क्योंकि इसके जरिए मैं सिर्फ 50 से 100 लोगों की मदद कर पाती, लेकिन एक आईएएस के रूप में लाखों लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा था कि मैं रातों-रात समाज को नहीं बदल सकती, लेकिन यदि कोई वाकई जरूरतमंद है तो उसे मुझसे दूसरी बार संपर्क नहीं करना पड़ेगा।

ब्रह्मपुरम अग्निकांड के बाद हुआ था ट्रांसफर

रेनू राज ने श्रीराम वेंकटरमन से शादी की है, जो खुद आईएएस हैं। रेनू इससे पहले केरल के अलाप्पुझा की जिला कलेक्टर के रूप में तैनात थीं। वह एर्नाकुलम कलेक्टर भी रह चुकी हैं। हालांकि पिछले साल केरल ब्रह्मपुरम अग्निकांड के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। उन पर इस अग्निकांड के मामले को हल्के ढंग से संभालने के आरोप लगे थे, लेकिन इससे पहले वे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए भी पहचानी गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ