News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vijendrer Singh: मुक्केबाजी में ओलपिंक पदत जीतने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। कुछ दिनों पहले तक बीजेपी के खिलाफ पोस्ट शेयर करने वाले विजेंदर ने भाजपा ज्वॉइन करके सभी को हैरान कर दिया। मगर अब न्यूज 24 के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में विजेंदर ने बीजेपी में शामिल होने की वजह बताई है।
न्यूज 24 के साथ बातचीत में विजेंदर सिंह ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से काफी प्रभावित हुए हैं, पीएम के काम से प्रेरणा लेने के बाद विजेंदर ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। बीजेपी का मजाक उड़ाने पर सफाई देते हुए विजेंदर सिंह ने कहा कि, मैं सो गया था लेकिन जब मैं उठा तो मुझे लगा कि मैंने गलत किया है इसलिए मैंने अपनी गलती सुधारी और यहां ने अब मैं सही दिशा में जाऊंगा। यही वजह है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में आया हूं। बता दें कि कुछ घंटों पहले विजेंदर ने कांग्रेस का हाथ थामा था और अब उन्होंने पाला बदलकर बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। ओलपिंक पदक विजेता विजेंदर सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.