Tejas Fighter Jet Delivery Delays: भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाॅटिक्स पर भड़क गए। उन्होंने लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी पर चिंता जताई है। एयरफोर्स चीफ ने लड़ाकू विमानों में देरी पर चिंता जताते हुए कहा मुझे एचएएल पर भरोसा नहीं है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने एयरो इंडिया शो के दौरान एचएएल के अधिकारियों से कहा कि उन्हें कंपनी पर कोई भरोसा नहीं है।
वीडियो में एयर चीफ मार्शल कह रहे हैं कि आपको ये बता दूं कि हमारी जरूरतें और चिंताएं क्या हैं? आपको हमें विश्वास दिलाना होगा। इस समय मुझे एचएएल पर भरोसा नहीं है। हर कोई कह रहा है कि हो जाएगा, करेंगे। जोकि बहुत बुरी बात है। एचएएल हमारी खुद की कंपनी है। हम सभी ने काम किया है। मुझे लगता है कि हम मिशन मोड में नहीं हैं।
ये भी पढ़ेंः PM Modi France Visit: इस फ्रेंच सिटी का वीर सावरकर से कनेक्शन, जहां पहुंचे मोदी
हमें सिस्टम में बदलाव की जरूरत
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि मुझसे वादा किया गया था कि मैं फरवरी में यहां आऊंगा तो हमें 11 तेजस विमान मिलेंगे। एचएएल हमारी खुद की कंपनी है। हमने वहां पर काम किया है। मुझे लगता है कि हम मिशन मोड में नहीं हैं। मजा नहीं आ रहा है यार, हमें सिस्टम में बदलाव करने की जरूरत है। वीडियो में एपी सिंह कह रहे हैं कि मैं उंगली नहीं उठा सकता क्योंकि एक उंगली उठाऊंगा तो तीन मेरी तरफ ही होंगी। कई चीजें गड़बड़ हैं। प्रोडक्ट तैयार होने में समय लगता है। जरूरतें बदलती रहती हैं।
कंपनी ने क्या कहा?
मामले में एचएएल के प्रबंध निदेशक डीके सुनील ने कहा कि विमानों की डिलीवरी में देरी लापरवाही की वजह से नहीं बल्कि कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण है। एचएएल की कई स्तरों पर बैठक हुई हैं। जल्द विमानों की डिलीवरी की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी, मुंबई पुलिस को फोन आते ही हड़कंप
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
24 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines