PM मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी, मुंबई पुलिस को फोन आते ही हड़कंप

PM Modi Aircraft Terrorist Attack Threat : पीएम नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकवादी हमले की धमकी मिली। इसे लेकर मुंबई पुलिस के पास फोन आया। अन्य एजेंसियां भी इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

PM Modi

PM Modi

PM Modi Aircraft Terrorist Attack Threat : मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। इसे लेकर मुंबई पुलिस को फोन आते ही हड़कंप मच गया। केंद्र और राज्य की एजेंसियां इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में 11 फरवरी को एक फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने मुंबई पुलिस को चेतावनी दी कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि वे आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना की गंभीरता लेते हुए अन्य एजेंसियों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले शख्स को हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स को चेंबूर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटीं एजेंसियां

विज्ञापन

पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुट गईं। पता लगाया जा रहा है कि फोन करने वाला शख्स कौन है? उसे आतंकी हमले की सूचना कहां से मिली। एजेंसियां आरोपी के फोन को ट्रेस कर रही हैं।

विज्ञापन

फ्रांस-यूएस के दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर हैं। वे फ्रांस की यात्रा पूरी कर यूएस आ गए हैं, जहां पीएम मोदी 12 से 14 फरवरी तक रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ