Hyderabad Woman Arrested For Kidnapping TV Anchor To Marry Him : हैदराबाद में प्यार की एक पूरी तरह से फिल्मी कहानी सामने आई है। यहां पुलिस ने एक कारोबारी महिला को गिरफ्तार किया है। 31 वर्षीय महिला पर कथित तौर पर एक टेलीविजन म्यूजिक चैनल के एंकर का पीछा करने और उससे शादी करने के लिए उसका अपहरण करने का आरोप है। महिला की पहचान भोगीरेड्डी तृष्णा के रूप में हुई है। वह डिजिटल मार्केटिंग का बिजनेस करती है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तृष्णा ने करीब दो साल पहले एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर टीवी एंकर प्रणव सिस्तला की तस्वीरें देखी थीं। इसके बाद से ही वह उसकी ओर आकर्षित हो गई थी। तृष्णा ने टीवी एंकर का फोन नंबर ढूंढ निकाला था, इसके बाद उसने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप से उससे संपर्क किया था। एंकर ने उसे बताया था कि मैट्रिमोनियम वेबसाइट पर उसकी प्रोफाइल फर्जी है और किसी अन्य शख्स ने बनाई है।
ब्लॉक किया नंबर तो कर लिया किड्नैप
एंकर ने यह भी कहा था कि इसे लेकर उसने इसे लेकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन, महिला ने उसे मैसेज भेजना जारी रखा। इससे परेशान होकर प्रणव ने उसे ब्लॉक ही कर दिया था। लेकिन तृष्णा किसी भी हालत में प्रणव को अपना बनाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रणव को किड्नैप करने का प्लान बनाया। जानकारी के अनुसार इस काम के लिए उसने चार आदमियों को हायर किया था।
एंकर की कार में लगाई ट्रैकिंग डिवाइस
तृष्णा ने प्रणव की लोकेशन जानने के लिए उसकी कार पर ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाई। 11 फरवरी को कथित तौर पर प्रणव का अपहरण हुआ था और उसके साथ मारपीट की गई। अपनी जान को लेकर डरे प्रणव ने जब यह बात मान ली कि वह तृष्णा का फोन उठाएगा, तब उसे छोड़ा गया। इसके बाद उसने उप्पल पुलिस स्टेशन में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला और 4 किड्नैपर्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Google को नोटिस जारी करने की तैयारी में केंद्र सरकार
ये भी पढ़ें: क्या है वर्चुअल ऑटोप्सी? दिल्ली एम्स में शुरू हुआ सेंटर
ये भी पढ़ें: जानिए देश की पहली बुलेट ट्रेन के 10 बेहद खास फीचर्स
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines