Hyderabad Son Emotional Reunion With Mother: हैदराबाद में पैदा हुआ एक युवक अचानक गायब हो गया था, लेकिन 10 साल बाद उसे अपना परिवार फिर मिल गया। वह मुस्लिम परिवार का लड़का है, लेकिन 10 साल से वह हिंदू परिवार में उनका बेटा बनकर जी रहा था। खलील से वह अल्ताफ और फिर अभिनव बना, लेकिन आधार कार्ड ने उसे अपने परिवार से मिलवाया।
हालांकि अब उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और अपनी असली पहचान पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, क्योंकि पिछले 10 साल में उसके जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं और उन दस्तावेजों में उसका नाम अभिनव है, जबकि वह असल में खलील है। इसलिए उसे अपने दस्तावेज बदलवाने होंगे। सभी में अपना नाम अभिनव से खलील कराना होगा।
यह भी पढ़ें:Donald Trump को जिताने में Elon Musk का क्या रोल? डोनेट किए थे 270 मिलियन डॉलर
साल 2014 में कोई बहलाकर ले गया था साथ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कहानी हैदराबाद के 22 वर्षीय युवक मोहम्मद खलील गोरी की है। वह 12 साल की उम्र में गायब हो गया था। खलील की मां सारा ने बताया कि साल 2014 में खलील को उसके चचेरे भाई के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी कराने के लिए भेजा था, लेकिन खलील ने अपने चचेरे भाई को घर भेज दिया और कहा कि वह बाद में आएगा।
उसके बाद घंटे, दिन, हफ्ते, महीने और साल बदल गए, लेकिन खलील वापस नहीं आया। सारा पिछले 10 साल से अपने बेटे को तलाश रही थी और वह तलाश अब पूरी हुई। वहीं खलील ने बताया कि उसे बस इतना याद है कि वह दिल्ली की ट्रेन में था और उसके साथ एक आदमी था, जिसने उसे बताया कि उसका नाम अल्ताफ है। इसके बाद वह उसके साथ ही रहने लगा।
यह भी पढ़ें:OMG! एक शख्स के 9 मां-बाप; गाजियाबाद के इस फर्जी ‘बेटे’ को लेकर 5 बड़े खुलासे
हिंदू परिवार ने गोदकर लेकर दिया था नया नाम
खलील ने बताया कि अचानक उस शख्स से साथ छूट गया और किसी ने उसे गाजियाबाद के एक आश्रय गृह में पहुंचा दिया। यहां से 3 साल पहले उसे कानपुर के एक हिंदू परिवार ने गोद लिया और उन्होंने उसका नाम अभिनव सिंह रखा। वह स्कूल गया, लेकिन ज्यादा दोस्त नहीं थे। ज्यादातर समय पढ़ाई में या अपनी मां के काम में मदद करने में बिताता था।
नए परिवार में एक बहन मिली, जिसका स्ट्रेसबस्टर बना, क्योंकि जब भी उसका मूड खराब होता था। वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी, लेकिन तैयारी करते हुए तनावग्रस्त रहती थी तो उसका मनोरंजन करके तनाव दूर करता था। बेशक अपने असली परिवार और परिजनों के बीच आ गया हूं, लेकिन उस परिवार और बहन को कभी भूल नहीं पाऊंगा।
यह भी पढ़ें:7 फेरों से पहले खुली दुल्हन की पोल तो चौंकी बारात; न मंडप मिला और न पंडाल, दूल्हा हुआ बेहाल
आधार कार्ड बनवाते समय मिला पुराना रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खलील ने बताया कि जब उसे दत्तक माता-पिता ने उसका आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की तो बायोमीट्रिक्स रिकॉर्ड में उसका प्रोफाइल पहले से दर्ज मिला। यहां से उसकी असली पहचान की खोज शुरू हुई। मामला हैदराबाद तक पहुंचा और 1 दिसंबर को खलील को 2 ऐसे लोगों से मिलवाया गया, जिनसे वह कभी नहीं मिला था।
वे उसके बायोलॉजिकल मां और भाई थे। हालांकि खलील उन्हें पहचान नहीं पाया, लेकिन उनके पास खलील के बचपन की तस्वीरें, स्कूल के रिकॉर्ड और आधार कार्ड भी भी था। यहां पता चला कि उसका असली नाम खलील है, अभिनव नहीं। फिर दत्तक परिवार ने उसे उसके असली परिवार के हवाले कर दिया। आधार कार्ड के अनुसार ही उसकी असली उम्र 22 साल है।
यह भी पढ़ें:सीरियल किलर ‘यूट्यूबर’ के आतंक की कहानी, टैक्सी ड्राइवर ने कैसे किया पर्दाफाश? खुला 4 हत्याओं का राज
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
14 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
4 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
7 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
8 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines