हैदराबाद में क्रिकेट खेलने के दौरान बॉल एक बंद पड़े घर में क्या गई, एक ऐसी घटना सामने आ गई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, बंद पड़े घर में कंकाल मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नोकिया के एक फोन से मृतक को लेकर बड़ा सुराग मिला है।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हैदराबाद में एक खाली पड़े घर में मिले कंकाल अमीर खान नामक शख्स के हो सकते हैं। माना जा रहा है कि उसकी मौत दस साल पहले हुई थी। नामपल्ली इलाके में मौजूद मुनीर खान के घर से एक पुराना नोकिया मोबाइल फोन और पुराने नोट बरामद हुए हैं। अब तक की जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि मुनीर के 10 बच्चे थे, उनका तीसरा बेटा अमीर घर में अकेला रहता था जबकि बाकी बच्चे कहीं और चले गए थे।
फोन से कैसे मिला सुराग?
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) किशन कुमार ने एनडीटीवी को बताया कि फोन की बैटरी खत्म हो चुकी थी। इसी फोन के जरिए पता चला कि कंकाल अमीर नाम के शख्स का ही है। फोन को रिपेयर करवाया गया, तब पता चला कि 2015 में की गई 84 मिस्ड कॉल मिलीं। शख्स की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।
अब तक की जांच में सामने आया कि यह शख्स अविवाहित था और संभवतः मानसिक रूप से ठीक नहीं था। कंकाल को देखने से पता चलता है कि कई साल पहले उसकी मौत हो गई थी। अब उसकी हड्डियां भी नष्ट होने लगी थीं। घर में किसी तरह के लड़ाई, झगड़े या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में हो सकता है कि उसकी मौत स्वाभाविक रही हो।
यह भी पढ़ें : बॉल ढूंढ़ने गए युवक को अचानक मिला कंकाल, 7 साल से बंद था मकान
जांच के दौरान मोबाइल के साथ ही तकिए के नीचे रखे पुराने नोट बरामद हुए हैं। ये नोट साल 2016 में ही चलन से बाहर कर दिए गए थे। इससे पता चलता है कि शख्स की मौत इससे पहले ही हुई होगी। इतने साल बीत जाने के बाद इस शख्स के परिवार के किसी सदस्य ने उसे खोजने, तलाशने और मिलने की कोशिश नहीं की। मृतक के छोटे भाई ने एक अंगूठी और शॉर्ट्स से अपने भाई की पहचान की है।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines