Telangana Crime: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की नौकरी लग गई थी। महिला इतनी खुश हुई कि पार्टी देने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद पार्टी दी भी। लेकिन एक अनजान शख्स के कारण महिला अब जिंदगी भर के लिए पछताएगी। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। दरअसल महिला ने पार्टी के लिए अपने बचपन के दोस्त को इनवाइट किया था। जिसके बाद दोनों पार्टी करने के लिए हैदराबाद के वनस्थलीपुरम के एक होटल में गए। यहां दोनों जमकर शराब पीते हैं। इसके बाद महिला को कोई होश नहीं रहा।
बचपन का दोस्त महिला को लेकर नीचे आया। महिला के अनुसार उसे होश आया तो दोस्त के अलावा एक और अनजान शख्स यहां था। दोनों लोग उसके साथ रेप कर रहे थे। इसके बाद महिला सेमीन्यूड हालत में चिल्लाते हुए वहां से भाग गई। वनस्थलीपुरम एसीपी पी कासिरेड्डी ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द दोनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:चाचा को कुत्तों को खिलाया..लड़कियों का कराया वर्जिनिटी टेस्ट, अब मौत की कगार पर पहुंचा तानाशाह!
मामला 29 जुलाई का है। युवती ओंकार नगर में हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे के पास मौजूद बोम्मारिलु होटल गई थी। शाम को साढ़े 7 बजे पार्टी शुरू हुई। युवती ने अधिक शराब पी ली, जिसके बाद दोस्त उसे निचली मंजिल पर बने कमरे में ले गया। युवती का नशा उतरा तो दोस्त के अलावा एक और शख्स वहां था। दोनों लोग उससे जबरदस्ती संबंध बना रहे थे। उसने विरोध किया, लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली। इसके बाद अपनी सहेली को फोन कर आपबीती सुनाई।
महिला का कई साल तक सहपाठी रहा है आरोपी
बाद में मामले की शिकायत वनस्थलीपुरम पुलिस स्टेशन में दी। हयात नगर लेक्चरर्स कॉलोनी के आरोपी के अलावा पुलिस ने अनजान शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरा आरोपी कौन है? इस बारे में पता लग गया है। पुलिस के अनुसार महिला के बचपन के दोस्त ने उसके साथ दूसरी से 10वीं तक पढ़ाई की है। सीसीटीवी के अनुसार दूसरा आरोपी दोस्त का फ्रेंड है। पुलिस को पता लगा है कि महिला आरोपी से फोन पर संपर्क में रहती थी।
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
14 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
54 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines