आधी रात को प्रेमी से बनाए संबंध; फिर मां के साथ मिलकर मार डाला; 5 माह बाद ऐसे खुला राज

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बीकानेर में हत्या का एक मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस इस मामले में 5 महीने से पड़ताल कर रही थी। पहली नजर में ये मामला सुसाइड का लग रहा था। लेकिन जांच के बाद जो वजह सामने आई, एक बार तो पुलिस भी दंग रह गई। अब मामला कुछ और निकला है।

Rajasthan crime news

Rajasthan Crime: राजस्थान के बीकानेर में 5 माह पहले हुई युवक की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की मौत जहर निगलने से हुई थी। पहली नजर में पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही थी। लेकिन बाद में मामला हत्या का निकला। मामले में युवक की 20 साल की गर्लफ्रेंड, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। शक होने पर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी। सख्ती बरतने पर पूरा भेद खुल गया। पुलिस के अनुसार युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बना रहा था। लेकिन लड़की की मां मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बेटी ने मां के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने भाई को बुलाया। तीनों ने उसे जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 5 महीने पुराने मामले में एक बार तो पुलिस भी गच्चा खा गई थी। बीकानेर के पूगल थाना इलाके के गांव रामसर छोटा में युवक की मौत हुई थी। 16 फरवरी को बॉडी खेत में मिली थी। पुलिस ने प्रेमिका सरोज, भाई भंवरराम मेघवाल और महिला मघी को अरेस्ट किया है। मृतक के पिता काजू खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पिता ने पहले ही बेटे की हत्या की आशंका जताई थी।

बेटी का पीछा करते मां पहुंची थी खेत में

तीनों आरोपियों ने युवक को जबरन पकड़कर पेस्टीसाइड दिया था। बाद में युवक के बेहोश होने पर खेत की ओर ले गए। वहां उसे फंदे पर लटकाने की कोशिश भी की थी। इसी साल 15 फरवरी को देर रात लियाकत नाम का युवक अपने दोस्त बिलाल खान के साथ प्रेमिका से मिलने गया था। मघी की आंख खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। फिर उसने खेत में जाकर देखा तो सरोज और लियाकत आपत्तिजनक हालत में थे। मघी ने अपने बेटे को बुलाया और युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस बिलाल खान से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ