---विज्ञापन---

फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट का मास्टरमाइंड कौन? मानव तस्करी का संदेह, हैदराबाद से क्या नाता?

France Flight Grounded: शशि किरण रेड्डी 15 साल से मानव तस्करी नेटवर्क का संचालन कर रहा है। वह निकारागुआ जाने वाली फ्लाइट से तस्करी करने का मास्टरमाइंड हो सकता है।

France Flight Takes Off: फ्रांस में 4 दिन पहले एक फ्लाइट (एयरबस A340) को रोक लिया गया था जो आज मुंबई में लैंड हुई है। इस विमान में 303 यात्री सवार थे जिसमें से 276 यात्री वापस लौट आए हैं। यह विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से निकारागुआ जा रहा था। इसे मानव तस्करी के संदेह में गुरुवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री एयरपोर्ट पर रोका गया था। 21 दिसंबर को इसे यहां उतारा गया था।

फ्रांस के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि इसमें सवार लोगों की मानव तस्करी की जा रही है। इस चार्टर्ड विमान में सैकड़ो भारतीय सवार थे। अल जजीरा के मुताबिक विमान में सवार 5नाबालिगों सहित कम से कम 25 यात्रियों ने फ्रांस में शरण का अनुरोध किया।

---विज्ञापन---

फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में चार दिनों तक रोके गए इस चार्टर विमान को लेकर एक कुख्यात मानव तस्कर का नाम सामने आया है। तस्करी के पीछे हैदराबाद का एक मास्टरमाइंड हो सकता है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) को बताया कि इस शख्स का नाम शशि किरण रेड्डी है। यह पिछले साल एक अन्य मानव तस्करी मामले का कथित सरगना है। इस घटना से भी यही जुड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें-गाजा और फिलिस्तीन जैसा होगा हमारा हाल…, पाकिस्तान को लेकर ये क्या कह गए फारुख अब्दुल्ला

---विज्ञापन---

रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के जनवरी महीने में गुजरात के डिंगुचा गांव के एक परिवार के चार सदस्य अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते समय कनाडा के मैनिटोबा के एक खेत में जमे हुए पाए गए। इसमें एक दंपति और उनके दो नाबालिग बच्चे थे। ये लोग गुजरात के थे जो अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

---विज्ञापन---

15 साल से कर रहा मानव तस्करी

टीओआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, शशि किरण रेड्डी 15 साल से मानव तस्करी नेटवर्क का संचालन कर रहा है। वह निकारागुआ जाने वाली फ्लाइट से तस्करी करने का मास्टरमाइंड हो सकता है। वह कथित तौर पर दुबई से निकारागुआ के लिए चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करने में शामिल है।

---विज्ञापन---

रेड्डी पर आरोप है कि उसने पिछले दो महीनों में लगभग 800 अवैध भारतीय अप्रवासियों को पर्यटक बताकर निकारागुआ भेजा है। रेड्डी को गुजरात पुलिस ने 2022 डिंगुचा मामले में पकड़ा था लेकिन उसे पर्याप्त सबूत नहीं होने की वजह से छोड़ दिया गया था।

ये भी पढ़ें-खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली 12 उड़ानें डायवर्ट, 2 फ्लाइटें रद्द, कई का समय बदला

---विज्ञापन---
First published on: Dec 26, 2023 04:50 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola