Hyderabad: 4 दिन से बेटे के शव के साथ रह रहे थे माता-पिता, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Hyderabad Couple Lives With Son Body For 4 Days: पुलिस के अनुसार युवक की मौत के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

crime
विज्ञापन

Hyderabad Couple Lives With Son Body For 4 Days: हैदराबाद में बुजुर्ग माता-पिता पिछले चार दिन से अपने 30 वर्षीय बेटे के शव के साथ घर में रह रहे थे। बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद घटना का पता लग चुका है। घटनास्थल के हालत देख पुलिस के होश उड़ गए।

दरअसल, बुजुर्ग दंपति नेत्रहीन हैं और उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। बल्कि वह तो चार दिन से भूख से तड़प रहे थे और उसे लगातार खाने के लिए आवाज दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

मरने वाले के शरीर पर नहीं मिला कोई निशान

पुलिस के अनुसार शव के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चलेगा। फिलहाल प्राकृतिक मौत होने का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दंपति बीमार हैं, उनकी सेहत के बारे में डॉक्टरों से परामर्श कर उनके बयान लिए गए हैं।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने एकत्रित किए साक्ष्य

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। मरने वाले का फोन रिकॉर्ड खंगालकर ये पता किया जा रहा है कि उसने आखिरी बार किससे बात की थी? इसके अलावा मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ये पता किया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति के घर पर कोई आता-जाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ