लाल डायरी, हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तानी मार्किंग वाली नशीली दवा, एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों से क्या-क्या मिला?

Akhnoor Encounter: अखनूर में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इन आतंकियों के पास से कई महत्वपूर्ण चीजें मिली हैं।

akhnoor encounter

अखनूर एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर।

विज्ञापन

Akhnoor Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना ने तीन आंतकवादियों को ढेर कर दिया है। सोमवार को सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर शुरू किया था।  जबकि मंगलवार तक दो आतंकी जोगवान गांव में असन मंदिर के पास एनकाउंटर में मारे गए। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकियों से सेना को कई महत्वपूर्ण चीजें बरामद हुई हैं। उनसे भारी मात्रा में गोला-बारूद रिकवर किया गया है। इस रिकवरी में M4 राइफल, AK-सीरीज की राइफल, हैंड ग्रेनेड, खाने-पीने का सामान मिला है। अलावा पाकिस्तानी मार्किंग वाली नशीला पदार्थ और दवाइयां भी मिली हैं।

लाल डायरी भी बरामद

कहा जा रहा है कि आतंकियों से एक लाल डायरी भी बरामद हुई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण जगहों के नाम हैं। इस ऑपरेशन को लेकर मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इसे ‘ऑपरेशन Asan’ नाम दिया गया था।

विज्ञापन

साइलेंट वॉरियर खोया 

उन्होंने आगे बताया- अखनूर के बट्टल में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों का खात्मा किया। ये काफी क्लीन ऑपरेशन था। जिस मकसद के लिए आतंकी आए थे, वह पूरा नहीं हुआ। यह हमारी सेना के काफिले पर हमला करने के प्रयास में थे, लेकिन नाकाम रहे। इस ऑपरेशन के दौरान हमने अपना साइलेंट वॉरियर (डॉग) खोया है।

विज्ञापन

50 से 60 आतंकी सक्रिय

आतंकी कॉम्बैट यूनिफॉर्म में आए थे। BMP 2 टैंक का भी इस ऑपरेशन में इस्तेमाल हुआ है। वहीं मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीमा पर 50 से 60 आतंकी इस समय सक्रिय हैं। यह क्लीन ऑपरेशन था जिसमें हमें बड़ी कामयाबी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन में सेना ने टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया। जिससे आतंकियों की सही लोकेशन का पता लगाना आसान हो गया। सुरक्षा बलों ने ड्रोन से निगरानी कर दो आतंकवादियों की तस्वीरें ली हैं।

विज्ञापन

घात लगाकर किया था हमला 

बता दें कि 24 अक्टूबर को बारामूला के गुलमर्ग के पास सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। जिसमें दो जवान और दो कुली मारे गए थे। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के सोनमर्ग में आतंकवादियों ने एक डॉक्टर और छह प्रवासी मजदूरों समेत सात लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले बिहार के एक और प्रवासी मजदूर पर हमला हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ