लव मैरिज करने वाला क्यों बना 'कातिल'? कहां फेंके पत्नी के अंग, नहीं ढूंढ पा रही पुलिस

Hyderabad Murder Case: हैदराबाद की एक महिला 16 जनवरी को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके माता-पिता और पति ने दो दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इस केस का खुलासा होने के बाद सबके होश उड़ गए।

Hyderabad Murder Case

Hyderabad Murder Case: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की हत्या उसके ही पति ने कर दी। यह हत्या सामान्य तरीके से नहीं की गई, बल्कि उसके शव के टुकड़े करने के बाद उनको कुकर में उबाला गया। दरअसल, यह महिला 16 जनवरी से लापता थी, जिसके दो दिन बाद लड़की के माता-पिता के साथ उसका पति पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था।

पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें पति पर शक गया। हिरासत में लेने के बाद उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल ली है। लेकिन पुलिस के सामने अभी भी कई परेशानियां हैं, क्योंकि अभी तक महिला के शव का कोई भी अंग बरामद नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 साल पहले गुरुमूर्ति ने माधवी से लव मैरिज की थी। लेकिन फिर भी वह अपनी पत्नी पर शक करता था

कहां गए वेंकट माधवी के शव के पार्ट्स?

हैदराबाद की 35 साल की वेंकट माधवी की हत्या की जांच में पुलिस के सामने कई चुनौतियां आ रही हैं। पुलिस अभी तक महिला के शव का कोई भी अंग नहीं खोज पाई है। जांच में पता चला कि महिला के पति गुरुमूर्ति (जोकि एक रिटायर फौजी है) ने उसकी हत्या की है। गुरुमूर्ति का कहना है कि उसने पत्नी की हत्या की, उसके शरीर के टुकड़े किए, टुकड़ों को उबाला और शहर के बाहरी इलाके में जिल्लेलागुडा की एक झील में फेंक आया।

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिश्नर ऑफ पुलिस जी सुधीर बाबू ने कहा कि हम केवल दावों पर भरोसा नहीं कर सकते। हम सभी एविडेंस इक्टठा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस उपायुक्त सीएच प्रवीण कुमार का कहना है कि अभी तक हमारे पास यह मानने की कोई ठोस वजह नहीं है कि यह एक प्लान किया गया मर्डर था। टुकड़ों को उबाला और शहर के बाहरी इलाके में जिल्लेलागुडा की एक झील में फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच के मुताबिक यह एक झगड़े का नतीजा लगता है। हम सस्पेक्ट से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन हमें शरीर का कोई भी अंग बरामद नहीं हुआ है। अभी हमारे पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं। फिलहाल पुलिस शव के टुकड़ों को खोजने की कोशिश कर रही है। इस बीच, पुलिस ने एक प्रेशर कुकर, वॉटर हीटर और चाकू बरामद कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ