Telangana Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता से हाथ मिलाकर उनको गले लगाने वाली एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। माधवी लता सैदाबाद इलाके में चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला एएसआई ने उनसे पहले हाथ मिलाया, बाद में गले लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर के श्रीनिवास रेड्डी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। महिला एएसआई को प्रचार को देखते हुए सुरक्षा के तौर पर तैनात किया गया था।
असदुद्दीन ओवैसी के समर्थकों ने वायरल किया वीडियो!
वीडियो में वह भाजपा नेता के पास आती दिख रही है। जिसके बाद हाथ मिलाते हुए माधवी को अपने गले लगाती है। वीडियो को असदुद्दीन ओवैसी के समर्थकों और कई अन्य यूजर्स ने उनका वीडियो वायरल कर दिया था। इससे पहले माधवी लता के खिलाफ मस्जिद की ओर तीर चलाने का इशारा करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। हैदराबाद के फर्स्ट लांसर के रहने वाले शेख इमरान ने बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोप लगाया कि टिकट मिलने के बाद से महिला भाजपा नेता समुदाय विशेष पर हमला कर रही हैं।
17 अप्रैल को राम नवमी शोभायात्रा के दौरान माधवी ने मस्जिद की ओर इशारा किया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं, माधवी लता की ओर से कहा गया है कि कुछ लोग उनके चुनाव अभियान को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने वीडियो को एडिट करके वायरल किया है। पुलिस का कहना है कि माधवी लता को नोटिस जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
19 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines