आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां तीन साल के बच्चे को पुल पर छोड़कर उसके माता-पिता ने गुरुवार देर रात उफनती गोदावरी नदी में छलांग लगा दी. इनका नाम वेलपुरु गांव के रहने वाले 29 साल के डोड्डा साई और उनकी 28 साल की पत्नी शिरीषा बताया जा रहा है.
अंधेरे में अकेला रो रहा था बच्चा
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नि रात करीब 10 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ स्कूटर से नदी के पुल पर पहुंचे थे. उफान पर बह रही गोदावरी नदी में कूदने से पहले उन्होंने बच्चे को स्कूटर पर ही छोड़ दिया. माता-पिता के कूदने के बाद तीन साल का बच्चा अंधेरे में अकेले खड़ा था. वहां से गुजरने वाले लोगों ने बच्चे को रोते हुए देखा. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बच्चा मां-पापा पुकारते हुए रो रहा था. जिसके बाद वहां के लोगों ने बच्चे के माता-पिता को ढूंढ़ना शुरू किया. लेकिन जब काफी ढूंढ़ने के बाद भी वे नहीं मिले तो पता चला कि वे बच्चे को अकेला छोड़कर नदी में कूद गए.
यह भी पढ़ें : एक ही महिला को दिल दे बैठे दो गैंगस्टर, जेल से छूटे दोस्त को बीच सड़क चाकू से गोदा, 1.5 KM पीछा कर पुलिस ने दबोचा
ढूंढ़ने में लगी पुलिस
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही उन्होंने बच्चा अपनी हिरासत में ले लिया और फिर उसके परिवार को सौंप दिया. स्कूटर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने उस जोड़े का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस ने स्थानीय बचाव कर्मियों, तैराकों और नाव वाली टीमों के साथ मिलकर नदी में तलाशी अभियान चलाया.
कर्ज से थे परेशान
शुरुआती जांच से पता चला है कि पिता ड्राइवर का काम करता था और आंध्र प्रदेश लौटने से पहले खाड़ी देशों में भी रह चुका था. पुलिस का कहना है कि माना जा रहा है कि वह बढ़ते कर्ज से जूझ रहा था. इस जोड़े ने हाल ही अपना घर बेच दिया था. इसके पीछे भी आर्थिक तंगी को ही एक वजह माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : बहू से खौफनाक बदला! कामवाली को 3 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर, बाथरूम में गिरने की बनाई झूठी कहानी
हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस घटना की एकमात्र वजह आर्थिक तंगी को नहीं माना है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines