copyright infringement case against people of india: ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की ओर से पीपल ऑफ इंडिया के खिलाफ केस दायर किया गया है। जिसमें कॉपीराइट उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ह्यूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क के संस्थापक की ओर से ह्यूमन्स ऑप बॉम्बे के खिलाफ निराशा जताई गई है। ह्यूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क के संस्थापक ब्रैंडन स्टैंटन ने मामले में एचओबी के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणियां भी की हैं। बता दें कि पीपल ऑफ इंडिया स्टोरीज को साझा करता है, जिसके खिलाफ एचओबी की ओर से कॉपीराइट उल्लंघना के आरोप लगाए गए हैं।
39 साल के ब्रैंडन स्टैंटन को शानदार स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। उनकी ह्यूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क पर कई व्यक्तिगत कहानियां खूब पॉपुलर हो चुकी हैं। स्टैंटन ने पीपल ऑफ इंडिया पर कानूनी कार्रवाई को लेकर एचओबी को फटकार भी लगाई है। उन्होंने इससे पहले एचओबी को चुप रहने की हिदायत दी थी। स्टैंटन की ओर से ट्वीट किया गया है कि भले ही आप अच्छी कहानियों के दम पर शानदार पैसा कमा रहे हो। लेकिन मैं जो करता हूं, उसको लेकर आप किसी और को टारगेट नहीं कर सकते। हमने भले ही आपको माफ कर दिया है, लेकिन आप इस तरह दूसरों पर केस नहीं कर सकते।
https://twitter.com/HumansOfBombay/status/1705616753940902288?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705616753940902288%7Ctwgr%5E33214bef6e6c9ef02f076e686caa46c2e7df86f3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.freepressjournal.in%2Fmumbai%2Fhumans-of-bombay-sues-people-of-india-for-copyright-infringement-humans-of-new-york-founder-voices-disappointment
2014 में क्रिएट किया गया था फेसबुक पेज
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नाम के फेसबुक पेज को 2014 में करिश्मा मेहता की ओर से क्रिएट किया गया था। जो काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। जिसकी कहानियां काफी दिल छू लेने वाली होती हैं। माना जा रहा है कि ये पेज ह्यूमन्स ऑफ न्यूयॉर्क को टक्कर दे रहा है। जिसके काफी फॉलोअर्स हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें-गोवा में सस्ती और कर्नाटक में सबसे महंगी बिक रही शराब, दामों में 5 गुना तक अंतर
अब एचओबी की ओर से पीपल ऑफ इंडिया के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में केस दायर किया गया है। जिसमें कहानी को कॉपी करने के आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद अब एचओएन ने एचओबी की तीखी आलोचना की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन चीजों को पहले आपने नजरअंदाज किया हो, उनके लिए कैसे आप दूसरों पर एक्शन ले सकते हो।
11 अक्टूबर को होनी है मामले की सुनवाई
स्टैंटन की आलोचना का बखूबी जवाब एचओबी की ओर से ट्वीट कर दिया गया है। पत्र पोस्ट कर बताया गया है कि हम केस दायर कर भारतीयों को उन चीजों से दूर करने की मांग कर रहे हैं। जो कहानी के शानदार होने का बेतुका दावा करते हैं। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा सिंह ने पीपल ऑफ इंडिया को इसके लिए 18 सितंबर को समन जारी कर दिया था। जिसके बाद मामले में अब सुनवाई 11 अक्टूबर को होनी है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines