Petrol Price Hike: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई दरें शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मध्य-पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक ईंधन बाजारों पर पड़ रहा है. हालांकि, HPCL के सामान्य पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इससे पहले, HPCL ने X पर एक पोस्ट में कहा था, 'कच्चे तेल की आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है. अतिरिक्त खेप पहले ही रास्ते में हैं और आने वाले दिनों में भारत की आपूर्ति स्थिति को और मजबूत करेंगी.' आगे कहा, 'अफवाहों से बचें. आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें.'
---विज्ञापन---
दिन की शुरुआत में, कच्चे तेल की कीमतें गिरकर $105 प्रति बैरल पर आ गईं, क्योंकि प्रमुख यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों के सुरक्षित गुजरने के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल होने की पेशकश की. अमेरिका ने भी तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम उठाने की रूपरेखा पेश की. ये प्रयास तब सामने आए, जब कई खाड़ी देशों में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचों पर ईरान के हमलों के कारण तेल की कीमतें $110 के स्तर को पार कर गई थीं.
---विज्ञापन---
भारत अब भी एक अपवाद
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, ईरान युद्ध के बीच ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मामले में भारत अब भी एक अपवाद बना हुआ है. यह बात इसलिए भी खास है, क्योंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है. 'ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज' से जुटाए गए डेटा से पता चलता है कि 23 फरवरी से 11 मार्च के बीच कम से कम 95 देशों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ईरान में संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था. कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल उन अर्थव्यवस्थाओं में देखने को मिला है, जो आयात पर निर्भर हैं:
---विज्ञापन---
कंबोडिया: +67.8 प्रतिशत
वियतनाम: +49.7 प्रतिशत
नाइजीरिया: +35 प्रतिशत
लाओस: +32.9 प्रतिशत
कनाडा: +28.4 प्रतिशत
संयुक्त राज्य अमेरिका: +16.5 प्रतिशत
जर्मनी: +13.3 प्रतिशत
फ्रांस: +6.4 प्रतिशत
---विज्ञापन---
क्या है प्रीमियम पेट्रोल?
प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए किया जाता है. मुख्य रूप से लग्जरी, स्पोर्ट्स और हाई-परफॉर्मेंस कारों में इस्तेमाल होने वाले इस ईंधन को 'हाई-ऑक्टेन फ्यूल' या 'पावर पेट्रोल' भी कहा जाता है. इसलिए, HPCL द्वारा कीमतों में की गई बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से अमीर खरीदारों पर पड़ने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---