HPCL CMD Interview: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्रमुख पद के लिए सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) को फिर कोई योग्य कैंडिडेट नहीं मिला है। पीईएसबी की ओर से हाल ही में सीएमडी की पोस्ट के लिए साक्षात्कार लिए गए थे। एचपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के लिए 8 लोगों ने इंटरव्यू दिए थे। लेकिन पीईएसबी को सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनी के सीएमडी के लिए कोई उम्मीदवार योग्य नहीं लगा। गौरतलब है कि सार्वजनिक उपक्रमों के लिए शीर्ष पदों को भरने का जिम्मा पीईएसबी के पास होता है। जो इंटरव्यू के जरिए योग्य कैंडिडेट्स की खोज करता है। 3 साल में यह तीसरा मौका है, जब पीईएसबी को इतने बड़े पद के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला। इस पोस्ट के लिए 14 जून को इंटरव्यू लिए गए थे। जिसमें 8 लोगों ने भाग लिया था।
मंत्रालय को सलाह-अब दूसरा तरीका चुना जाए
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के प्रबंध निदेशक के अलावा इस पद के लिए एचपीसीएल निदेशक मंडल के एक सदस्य ने भी इंटरव्यू दिया था। लेकिन पीईएसबी को कोई उपयुक्त नहीं लगा। पीईएसबी पैनल की ओर से अधिसूचना जारी की गई है कि बोर्ड ने एचपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक की पोस्ट के लिए किसी उम्मीदवार के नाम की सिफारिश नहीं की है। इस बाबत अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की खोज सह चयन समिति (SCSC) को सलाह दी गई है कि वह चयन का कोई दूसरा तरीका चुने। यह पद एक सितंबर 2024 के बाद रिक्त हो जाएगा। फिलहाल सीएमडी का काम पुष्प कुमार जोशी देख रहे हैं। जो 60 वर्ष के होने के बाद सितंबर में रिटायर होने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:पेट्रोल के दाम 10 रुपये कम होने पर भी उड़ा मजाक, पाक सरकार ने दिया था ईद का तोहफा
इससे पहले पीईएसबी ने ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के प्रमुख पद के लिए इंटरव्यू लिया था। लेकिन कोई कैंडिडेट योग्य नहीं मिलने पर आईओसी के प्रमुख पद को एक साल बढ़ा दिया गया था। वहीं, ओएनजीसी का प्रभार सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी को सौंपा गया था। पीईएसबी की ओर से तीन जून 2021 को देश के सबसे बड़े तेल एवं गैस उत्पादक ओएनजीसी के हेड के लिए इंटरव्यू लिया गया था। कुल 9 उम्मीदवारों में 2 आईएएस अफसरों ने भी इंटरव्यू दिया था। बाद में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) से रिटायर हो चुके अरुण सिंह को हेड की जिम्मेदारी 3 साल के लिए दी गई थी।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
36 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines