Indian Railway Cancelled North Division Trains: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने उत्तर भारत में चलने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। वहीं झारखंड एरिया की ट्रेनों को फरवरी 2024 तक के लिए रद्द कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में परेशानी हो सकतती है। आप रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट चेक करके ही सफर पर जाने का प्लान बनाएं। झारखंड में ट्रेनों के कैंसिल होने से हावड़ा और दिल्ली जाना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इस रूट की ट्रेनों को फरवरी तक के लिए कैंसिल किया गया है। जानिए कौन-सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं…
इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया
ट्रेन नंबर 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस स्पेशल 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस स्पेशल 17 दिसंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14213/14214 वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी 17 दिसंबर तक के लिए कैंसिल है। ट्रेन नंबर 05167 बलिया-शाहगंज अनरिजर्व स्पेशल 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 05168 शाहगंज-बलिया अनरिजर्व स्पेशल को 16 दिसंबर तक के लिए कैंसिल किया गया है। वहीं रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते, खराब मौसम के कारण कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। असुविधा से बचने के लिए लिस्ट चेक करके ही घर से निकलें। गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो सकती है।
Cancelled Trains List
झारखंड में 4 जोड़ी ट्रेनें कैंसिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हावड़ा और लखनऊ जोन में तीसरी लाइन का काम चल रहा है। इससे पटना, गया, दिल्ली और हावड़ा जाने वाली 4 जोड़ी ट्रेनें तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दी गई हैं। कोलकाता के लिए एक ट्रेन 13071 जमालपुर-हावड़ा दौड़ती है। नई दिल्ली जाने वाली दोनों ट्रेन कैंसिल रहेंगी। फरक्का एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। आनंद विहार एक्सप्रेस फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी। हावड़ा जोन के मुराराई व चतरा रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसलिए मालदा मंडल के बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर जमालपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 2 ट्रेनें 12 दिन तक रद्द रहेंगी। 13031 /13032 बरौनी और 13023/13024 हावड़ा-गया एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। फरक्का एक्सप्रेस 13483/ 13413 को 15 दिसंबर तक रद्द किया गया है। 14003/14004 आनंद विहार ट्रेन फरवरी 2024 तक कैंसिल रहेगी।
Diverted Trains List
(Xanax)
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines