Coaching Centre GST Collection: दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग के बेसमेंट में तीन छात्रों के डूबकर मरने की घटना के बाद माहौल गर्म है। इस बीच कोचिंग के धंधे से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली की घटना के बाद राज्यसभा में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से यह पूछा गया कि केंद्र सरकार को कोचिंग के धंधे से कितना टैक्स मिलता है। दरअसल शिक्षा मंत्री से चार सवाल पूछे गए थे, ये सवाल उनमें से एक था।
ये भी पढ़ेंः धरना दे रहे छात्रों ने खोली दृष्टि IAS की पोल, MCD पर भी उठे सवाल
5517.5 करोड़ का टैक्स
जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में देश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने 5517.5 करोड़ का टैक्स भरा है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोचिंग का धंधा 58 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इनमें सिविल सेवा (UPSC) परीक्षा की तैयारी करवाने वाले कोचिंग सेंटर का हिस्सा 3 हजार करोड़ का है। जाहिर है कि देश में आईआईटी, मेडिकल की परीक्षाओं के लिए धड़ल्ले से कोचिंग संस्थान चल रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः तीन बच्चों की मौत के बाद राव IAS ने तोड़ी चुप्पी, जांच पर कही ये बात
24 जुलाई को सवाल किया गया कि क्या सरकार पिछले पांच सालों में कोचिंग सेंटर्स, प्राइवेट ट्यूशन सेंटर्स और डिस्टेंस एजुकेशन में काम कर रहे संस्थानों से निकले राजस्व (GST) का डेटा देगी? जवाब के बाद वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने कोचिंग संस्थानों के GST कलेक्शन रिकॉर्ड का ब्यौरा भी दिया। इसी में ये जानकारी सामने आई कि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने 5,517.5 करोड़ का टैक्स चुकाया है।
केवल 67 के पास अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र
बता दें कि मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि राजधानी में कितने कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इसके जवाब में पुलिस ने बताया था कि दिल्ली में 583 कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। इन 583 कोचिंग संस्थानों में से केवल 67 के पास ही अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र हैं। यानी मात्र 11 फीसदी कोचिंग संस्थान ऐसे हैं जिनके पास फायर सेफ्टी का सर्टिफिकेट है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोचिंग संस्थान किस तरह चल रहे हैं।
दिल्ली नगर निगम की नींद खुली
राजेंद्र नगर की घटना के बाद दिल्ली एमसीडी की नींद खुली है। एमसीडी ने राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। जल्द ही एमसीडी पूरी दिल्ली में यह अभियान चलाएगी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
51 mins ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
7 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines