अगर आप ड्राइवर हैं या आपके पास खुद की गाड़ी है और आप ओला-उबर जैसे ऐप्स पर ज्यादा कमीशन से परेशान हैं, तो भारत टैक्सी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. भारत टैक्सी एक सहकारी टैक्सी सेवा है, जिसमें ड्राइवर को ज्यादा कमाई और कम कमीशन का फायदा मिलता है. यह ऐप खास तौर पर ड्राइवरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ये ऐप 5 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया. शुरुआत में इसे दिल्ली-एनसीआर और कुछ राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था. अब इसकी सफलता को देखते हुए इसे पूरे देश में लॉन्च किया गया है.
ये भी पढ़ें: किस बात पर भड़के Ola-Uber ड्राइवर? दो मांगों को लेकर नेशनल स्ट्राइक, आज देशभर में हड़ताल से कैब मिलना मुश्किल
भारत टैक्सी में गाड़ी कैसे रजिस्टर करें?
भारत टैक्सी एक भारतीय राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे सहकारी मॉडल पर चलाया जा रहा है. इसमें ड्राइवर सिर्फ काम करने वाला नहीं बल्कि सिस्टम का अहम हिस्सा होता है. इस प्लेटफॉर्म का मकसद ड्राइवरों की कमाई बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है.भारत टैक्सी में गाड़ी रजिस्टर करना बहुत आसान है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
• सबसे पहले Bharat Taxi Driver App को मोबाइल में डाउनलोड करें.
• ऐप खोलकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें.
• इसके बाद अपनी पर्सनल जानकारी भरें.
• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की RC, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो
• सभी दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा.
• इसके बाद आप भारत टैक्सी ऐप पर राइड लेना शुरू कर सकते हैं.
30 दिनों में कितनी हो सकती है कमाई?
भारत टैक्सी में कमाई आपके काम पर निर्भर करती है. अगर कोई ड्राइवर रोजाना औसतन 8 से 10 हजार रुपये की राइड करता है, तो 30 दिनों में उसकी कुल कमाई करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें ड्राइवर को लगभग 80 प्रतिशत तक कमाई का हिस्सा मिलता है. यानी अगर आपने 3 लाख रुपये कमाए, तो करीब 2.4 लाख रुपये सीधे आपके पास आ सकते हैं.
किन लोगों के लिए फायदेमंद है भारत टैक्सी?
• कार, ऑटो या बाइक मालिक
• फुल-टाइम ड्राइवर
• पार्ट-टाइम कमाई करने वाले लोग
• ओला-उबर से परेशान ड्राइवर
भारत टैक्सी के बड़े फायदे
भारत टैक्सी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम मेहनत में ज्यादा कमाई करना चाहते हैं. आसान रजिस्ट्रेशन, कम कमीशन और अच्छी इनकम इसे ड्राइवरों के लिए खास बनाती है. ओला-उबर के मुकाबले इसमें कम या ना के बराबर कमीशन होता है. भारत टैक्सी काफी ड्राइवर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म है. इसके जरिए काम करने वालों को समय पर पेमेंट मिलती है और किसी तरह का कोई टारगेट नहीं होता.
ये भी पढ़ें: बारिश हो या ट्रैफिक, नहीं बढ़ेगा किराया… लॉन्च हुई Bharat Taxi App, ओला-उबर की छुट्टी!
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
28 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
56 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines