SIR Form Online Status: BLO ने फॉर्म जमा किया या नहीं? अब ऑनलाइन कर सकते हैं चेक, जानें आसान तरीका

Special Summary Revision: चुनाव आयोग ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी वोटर का एसआईआर फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) जमा नहीं हुआ है, तो उससे संबंधित बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

SIR (2)
विज्ञापन

How to Check SIR Form Status: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बावजूद देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित बीएलओ लोगों के घर-घर जाकर फॉर्म कलेक्ट कर रहे हैं. एसआईआर को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं, मसलन सारे डॉक्यूमेंट होने के बाद भी अगर एसआईआर में नाम नहीं आया तो क्या होगा? इसके अलावा क्या एसआईआर जरूरी है? वहीं कई लोगों को ये डर है कि BLO को दिया गया फॉर्म जमा हो गया या नहीं?

SIR को लेकर इससे पहले हमने कई सवालों का जवाब दिया है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर बैठे आप कैसे देख सकते हैं कि आपका फॉर्म जमा हो गया है या नहीं. हाल ही में चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर लोगों के कई भ्रम दूर किए. EC ने वोटर्स को ये कहते हुए निश्चिंत कर दिया है कि वो घर बैठे अपने फॉर्म की स्थिति जान सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आपके फॉर्म में कुछ गलत डिटेल्स नजर आते हैं तो आप उनकी जानकारी चुनाव आयोग को दे सकते हैं. फॉर्म जमा करवाने के साथ-साथ चुनाव आयोग ने फॉर्म को ट्रैक करने की भी सुविधा शुरू कर दी है.

विज्ञापन

ऑनलाइन कहां चेक कर सकते हैं अपना SIR फॉर्म?

  1. जिन 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है, वहां के वोटर्स voters.eci.gov.in/enumeration-form-new पर जाकर ऑनलाइन अपने एसआईआर फॉर्म की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
  2. इस वेबसाइट को खोलने के बाद आपको अपना राज्य चुनना होगा, फिर एपिक नंबर डालना होगा.
  3. अगर बीएलओ द्वारा आपका फार्म अपलोड कर दिया गया है तो वेबसाइट पर ये सभी डिटेल्स डालने के बाद आपका फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देन लगेगा.
  4. अगर आपने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म खुद जमा किया है तो, उसे देखने के लिए भी आप इसी प्रोसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  5. चुनाव आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा है, जिससे वोटर्स को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही बीएलओ के पास भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

बीएलओ के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन


चुनाव आयोग ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी वोटर का एसआईआर फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) जमा नहीं हुआ है, तो उससे संबंधित बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फॉर्म का ऑनलाइन स्टेटस चेक करने में सिर्फ कुछ मिनटों का ही समय लगता है. आपका फॉर्म जमा हुआ है या नहीं, एक बार पोर्टल पर जाकर जरूर चेक करें. चेक करने पर अगर आपका फॉर्म ब्लैंक नजर आता है तो मतलब उसे अभी अपलोड नहीं किया गया है. इस स्थिति में आपको फॉर्म फिर से अपलोड करना पड़ सकता है या फिर संबंधित बीएलओ से बात करनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

फॉर्म में डिटेल्स गायब हों तो क्या करें?


अगर किसी वजह से आपका फॉर्म वेब पोर्टल पर नहीं दिखाई देता तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है. BLO लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के वोटर्स फॉर्म अपलोड कर रहे हैं. अगर किसी वजह से आपके फॉर्म में डिटेल्स गलत या सबमिटेड का स्टेटस दिखाई देता है तो आप अपने BLO से इस बारे में बात कर सकते हैं. इसके अलावा आप खुद भी अपना फॉर्म अपडोल कर सकते हैं, जिससे गलती होने की संभावना भी कम हो जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ