श्रीनगर के प्रताप पार्क में महिला ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

Srinagar News: श्रीनगर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दोपहर के समय प्रताप पार्क में एक अनजान महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की. जिससे वहां आने-जाने वालों और राहगीरों में दहशत फैल गई. पढ़िए श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट.

Srinagar News, Srinagar Latest News, Srinagar Police, Srinagar Pratap Park, fire, self-immolation, श्रीनगर न्यूज, श्रीनगर ताजा खबर, श्रीनगर पुलिस, श्रीनगर प्रताप पार्क, आग, आत्मदाह

मौके पर लोग

विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दोपहर के समय प्रताप पार्क में एक अनजान महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की. जिससे वहां आने-जाने वालों और राहगीरों में दहशत फैल गई. गनिमत रही कि स्थानीय लोगों की तुरंत कार्रवाई करते हुए इस हादसे को टाल दिया.

खुद को आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर के समय एक महिला ने अचानक खुद पर एक ज्वलनशील लिक्विड डाला. यह देखने में पेट्रोल जैसा लग रहा था. इस दौरान महिला ने पार्क के भीड़भाड़ वाले हिस्से में खुद को जलाने की कोशिश की. इस चौंकाने वाली घटना से अफरा-तफरी मच गई. लोग आग पर काबू पाने और महिला की मदद करने के लिए दौड़ पड़े. वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही सेकंड में आग बुझा दिया.

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

इस दौरान लोगों ने महिला को गंभीर चोट लगने से बचा लिया. कुछ चश्मदीदों ने उसे और नुकसान से बचाने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाने में मदद की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत मेडिकल मदद के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया. उसकी पहचान अभी पता नहीं चली है, और मौके पर कोई पर्सनल डॉक्यूमेंट भी नहीं मिले हैं. मामले के बाद पुलिस ने खुद को आग लगाने की कोशिश के पीछे के हालात और मकसद की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ