How to apply pm ayushman card: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने देश के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, अब देश के 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों को Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana (पीएमजेएवाई) के तहत इलाज फ्री मिलेगा। बता दें इस योजना के तहत सीनियर सिटीजनों को 5 लाख रुपये तक के इलाज पर कोई पैसा नहीं देना होगा।
पहले से कवर वरिष्ठ नागरिकों को एडिशन लाभ मिलेगा
बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में इस योजना को मंजूरी दी गई है। बता दें जो परिवार आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत पहले से कवर है, ऐसे परिवार के वरिष्ठ नागरिकों इस स्कीम का एडिशन लाभ मिलेगा। यानी उन घरों के सीनियर सिटीजनों को 5 लाख रुपये तक का टॉप अप कवरेज दिया जाएगा। बता दें कि इससे देश के 4.5 करोड़ परिवार कवर होंगे। आइए अब आपको बताते हैं कि आप घर बैठे कैसे इस योजना के लिए अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सीनियर सिटीजन के लिए मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मिलेगा इस योजना का लाभ, होगा फ्री इलाज
Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana के लिए अप्लाई करने के कई तरीके
पीएमजेएवाई के लिए अप्लाई करने के कई तरीके हैं इसके अलावा कार्ड बनवाने के लिए आप अपने पास के अस्पताल या आयुष्मान केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं। जहां इसके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी कर कर कार्ड बनवाया जा सकता है। कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड और फोटो की जरूरत पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ग्राम रोजगार सहायक या वार्ड इंचार्ज के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
ऐसे करें पीएमजेएवाई के लिए आवेदन
- आप अपने मोबाइल पर Google Play Store से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें
- डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर डालकर उस पर लॉगिन करें।
- लॉगिन होने के बाद आप उसमें अपनी पात्रता जांचें। बता दें नई मंजूरी के बाद 70 वर्ष या उससे अधिक की आयु वाले किसी भी आय वर्ग के बुजुर्ग इसके लिए पात्र हैं।
- फिर आपको अपना आधार ई-केवाईसी करना होगा।
- इसके बाद ये फोटो अपलोड करने को कहेगा, बस इसके बाद आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines