सीनियर सिटीजन कैसे और कहां से बनवाएं PM Ayushman Card? यहां जानें पूरा प्रोसेस
How to apply pm ayushman card: आयुष्मान कार्ड के लिए आपको अपने मोबाइल पर Google Play Store में जाकर आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

How to apply pm ayushman card: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने देश के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, अब देश के 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों को Ayushman Bharat PM Jan Arogya Yojana (पीएमजेएवाई) के तहत इलाज फ्री मिलेगा। बता दें इस योजना के तहत सीनियर सिटीजनों को 5 लाख रुपये तक के इलाज पर कोई पैसा नहीं देना होगा।
#WATCH कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, “PM नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता जताई थी कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में कवरेज दिया जाएगा। ऐसे कई परिवार हैं जो पहले से ही कवर हैं और उनमें वरिष्ठ नागरिक… pic.twitter.com/PAGOSKAHUa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2024
बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में इस योजना को मंजूरी दी गई है। बता दें जो परिवार आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत पहले से कवर है, ऐसे परिवार के वरिष्ठ नागरिकों इस स्कीम का एडिशन लाभ मिलेगा। यानी उन घरों के सीनियर सिटीजनों को 5 लाख रुपये तक का टॉप अप कवरेज दिया जाएगा। बता दें कि इससे देश के 4.5 करोड़ परिवार कवर होंगे। आइए अब आपको बताते हैं कि आप घर बैठे कैसे इस योजना के लिए अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सीनियर सिटीजन के लिए मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मिलेगा इस योजना का लाभ, होगा फ्री इलाज
पीएमजेएवाई के लिए अप्लाई करने के कई तरीके हैं इसके अलावा कार्ड बनवाने के लिए आप अपने पास के अस्पताल या आयुष्मान केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं। जहां इसके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी कर कर कार्ड बनवाया जा सकता है। कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड और फोटो की जरूरत पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ग्राम रोजगार सहायक या वार्ड इंचार्ज के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: