गर्भवती महिलाओं के लिए खजाना खुला, मोदी सरकार देगी इतने हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई?

Government Scheme for Pregnant Woman: गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। योजना मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आइए पूरी डिटेल जानते हैं…

PM Matru Vandana Yojana 2024

महिलाओं के लिए योजनाएं मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं।

PM Matru Vandana Yojana Details: देशभर की गर्भवती महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने अपना खजाना खोला हुआ है। मोदी सरकार मातृत्व वंदना योजना चला रही है। इस स्कीम के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। करीब 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, ताकि महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकें।

विज्ञापन

इस स्कीम को चलाने का मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। हालांकि योजना साल 2017 से ही चल रही है, लेकिन आज भी ज्यादातर महिलाओं को इस स्कीम के बारे में पता नहीं है। इसलिए आइए इस योजना के बारे में जानते हैं और इसके लिए आवेदन करने का प्रोसेस भी देखते हैं, ताकि गर्भवती महिलाएं समय रहते इस स्कीम का फायदा उठा सकें।

विज्ञापन

क्या है स्कीम और कैसे मिलते हैं पैसे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स का सबसे अहम हिस्सा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं हैं। इन्हीं योजनाओं में मातृत्व वंदना योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत गर्भवती महिला को पहली प्रेग्नेंसी पर 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

स्कीम के अनुसार, दूसरा बेबी गर्ल होगी तो ही दूसरी बार प्रेग्नेंसी पर स्कीम का फायदा मिलेगा। वहीं पहली प्रेग्नेंसी में जो आर्थिक मदद मिलेगी, वह 2 किस्तों में मिलेगी। पहली किस्म में 3 हजार रुपये और दूसरी में 2 हजार रुपये मिलेंगे। दूसरी प्रेग्नेंसी में लड़की होने पर एक ही किस्म में 6 हजार रुपये मिल जाएंगे।

विज्ञापन

स्कीम के लिए क्या है योग्यता?

ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। स्कीम का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनकी एनुअल इनकम 8 लाख से कम होगी। BPL कार्ड धारक महिलाओं को स्कीम का फायदा मिलेगा। अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को स्कीम का लाभ मिलेगा। ई-श्रम कार्ड धारक, मनरेगा जॉब कार्ड धारक, किसान सम्मान निधि की लाभार्थी महिलाओं को स्कीम का लाभ मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

स्कीम के लिए अप्लाई करने के लिए महिलाएं https://wcd.delhi.gov.in/wcd/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-pmmvy पर लॉग इन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट देना होगा। आंगनबाड़ी केंद्र में स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन होगा। http://wcd.nic.in वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके पूरी जानकारी भरकर आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कराएं। साथ ही संबंधित दस्तावेज देने होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ