नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का लंबे समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन आज खत्म हुआ. उनकी मांग के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद से देश की हर पीढ़ी के लोगों में खुशी की लहर है. सभी एक साथ मिलकर जश्न मना रहे हैं, भारत माता के जयकारे गूंज रहे हैं. विपक्षी दल भी बेहद खुश हैं, उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत और सरकार की हार बताया है.
ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में होने वाला है बड़ा बदलाव, अब कौन होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? इन नामों पर हो रही चर्चा
मोदी सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. लेकिन राजनीति में दूर की सोचना ज़रूरी होता है. अगर मोदी सरकार ये फैसला नहीं लेती तो उन्हें देश के युवाओं की नाराज़गी महंगी पड़ सकती थी. साल 2027 में उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में किसी भी तरह का रिस्क लेना केंद्र के लिए सही नहीं माना जा रहा. सूत्रों के मुताबिक, यही सब सोचकर मोदी कैबिनेट ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना ही ठीक समझा. सरकार ने देश के युवाओं तक ये मैसेज पहुंचाने की कोशिश की है और उनकी आवाज को कभी भी अनसुना नहीं किया जाएगा. इसलिए सरकार किसी भी ठोस कदम को उठाने में संकोच नहीं करेगी.
एक तीर से दो निशाने
कहा जा रहा है मोदी सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं. एक तरफ युवा वर्ग खुश है, दूसरी तरफ संसद का मानसून सत्र भी आराम से चल सकेगा. कांग्रेस लगातार इस्तीफे की मांग को लेकर हल्ला कर रही थी. अब वो इस मुद्दे पर हंगामा नहीं कर पाएगी. वहीं, केंद्र सरकार इसी सत्र में पेपर लीक के खिलाफ कानून में सख्त प्रावधान पेश करने वाली है. पीएम मोदी पहले ही पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान कर चुके हैं. वहीं, शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में एक बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी मिली है, जिसके तहत पेपर लीक के लिए 10 साल जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना देना होगा. मोदी सरकार अपने इन फैसलों से एक बार फिर युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटी है.
ये भी पढ़ें: ‘अपने घर वापस जाएं सभी…’, कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का किया ऐलान
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
18 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
2 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
3 hrs agoLIVE: राजघाट पर बढ़ी पुलिस की तैनाती, विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
6 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines