मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई के बाद अब सूर्यकांत भारत के नए CJI होंगे। 24 नवंबर को वह पद की शपथ लेंगे। सूर्यकांत भारत के 53वें सीजेआई होंगे। अब सवाल उठता है कि यह तय कैसे हुआ कि जस्टिस सूर्यकांत ही अगले सीजेआई होंगे? आइए विस्तार से बताते हैं….
साफ शब्दों में कहें तो देश के सीजेआई को सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज नियुक्त करते हैं। लेकिन इसके लिए पूरी प्रक्रिया होती है। कानून और न्याय मंत्रालय सीजेआई से रिटायर होने से 1 महीने पहले अगले सीजेआई के लिए वर्तमान सीजेआई से सिफारिश मांगता है। संविधान की बात करें तो अनुच्छेद 124 (3) में सु्प्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को नियुक्त करने पर बात की गई है।
यह भी पढ़ें: ‘रिटायरमेंट के बाद नहीं लूंगा कोई पद’, CJI गवई का बड़ा फैसला, जानें विदाई समारोह में और क्या-क्या कहा?
मंत्रालय को सिफारिश देने के लिए वर्तमान सीजेआई सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों के समूह के साथ सलाह मशवरा करके योग्य नाम का चुनाव करते हैं। इस ग्रुप को कॉलेजियम कहा जाता है। कॉलेजियम ही सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
कॉलेजियम जब अपनी शिफारिश केंद्रीय कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्री को भेजता है तो यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के पास जाता है। प्रधानमंत्री इस मामले पर राष्ट्रपति को सलाह देते हैं और राष्ट्रपति औपचारिक रूप से नए सीजेआई की नियुक्ति की अंतिम मुहर लगाते हैं। हालांकि परंपरा के अनुसार कॉलेजियम वरिष्ठता के आधार पर ही सीजेआई के लिए सिफारिश करते हैं।
कॉलेजियम सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों में होती है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में चीफ जस्टिस और 4 सबसे वरिष्ठ जज शामिल होते हैं। इसी तरह हाईकोर्ट में भी कॉलेजियम होता है।
किस व्यक्ति की सिफारिश हो सकती है?
कॉलेजियम जिस व्यक्ति की सिफारिश करेगा, उसे कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। संविधान के अनुच्छेद 124 (3) में चीफ जस्टिस बनने की आर्हताएं बताईं गई हैं। व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिये। हाईकोर्ट में जज के रूप में कम से कम 5 साल या हाईकोर्ट में 10 साल वकालत की हो। इसके अलावा राष्ट्रपति की नजर में एक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ होना चाहिए। सीजेआई को अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति नियुक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें: पहली बार खास होगा CJI का शपथ ग्रहण, इन 6 देशों के जस्टिस और चीफ जस्टिस होंगे शामिल, 23 को रिटायर होंगे गवई
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
23 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
51 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines