Weather Forecast Hot Days Summer Temperature: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश में इस साल काफी गर्मी पड़ेगी। मार्च से लेकर मई तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के कई इलाकों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की संभावना है।
मार्च में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश
IMD ने बताया कि इस साल मार्च में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। हालांकि, मार्च में उत्तर और मध्य भारत में लू चलने की कोई संभावना नहीं है। अल-नीनो के भी मई तक रहने की संभावना जताई जा रही है। अल-नीनो मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री जल के नियमित अंतराल पर गर्म होने की स्थिति है।
बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि 15 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। विभाग को उम्मीद है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो सकती है। हालांकि, भारी बारिश से कुछ फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है।
भारी बारिश से गेहूं की फसल हो सकती है खराब
मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि अगले दो हफ्ते के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इससे गेहूं की फसल खराब हो सकती है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से किसानों को लाभ होगा। महापात्रा ने बताया कि फरवरी में औसत न्यूनतम तापमान 14.61 रिकॉर्ड किया गया, जो 1901 के बाद इस माह का दूसरा अधिकतम तापमान था।
यह भी पढ़ें: Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बारिश, देशभर में आज और कल कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का अलर्ट
अल-नीनो की वजह से बढ़ सकता है तापमान
IMD के महानिदेशक ने कहा कि अल-नीनो की घटना की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, यह अब कमजोर हो गया है, लेकिन मई तक इसके रहने की उम्मीद है। ऐसे में हमें इस साल तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: 2 मार्च को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines