Honour Killing in Maharashtra: महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग हुई है। बहन ने भागकर प्रेमी से शादी कर ली तो भाई को उसकी खुशी रास नहीं आई। उसने मौका देखा तो बहाने से घर के बाहर बुलाकर जीजा की हत्या कर दी। इस तरह उसने पिता के साथ मिलकर राखी से पहले बहन को विधवा बना दिया। जिस भाई की कलाई पर बहन राखी बांधती थी, उसने ही उसका सुहाग उजाड़ दिया।
वारदात छत्रपति संभाजीनगर में अंजाम दी गई। लड़की ने भागकर इंटरकास्ट मैरिज की थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात 14 जुलाई को अंजाम दी गई थी, लेकिन आज सुबह लड़के के दम तोड़ने पर पुलिस ने FIR में ऑनर किलिंग और हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। हत्या के आरोप लड़की के चचेरे भाई और पिता पर लगे हैं, जो फरार हैं।
यह भी पढ़ें:हवस की भूखी 26 साल की टीचर ने छात्र को भी न बख्शा, जो गंभीर बीमारी से था पीड़ित
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान 22 साल अमित सालुंखे के रूप में हुई। उसने अपनी बचपन की दोस्त विद्या से भागकर इंटरकास्ट मैरिज की थी, लेकिन विद्या के परिवार वालों ने उसे ठुकरा दिया। अमित के घरवालों ने विद्या को अपना लिया था। विद्या के भाई खुन्नस खाए बैठे थे, इसलिए उन्होंने 14 जुलाई को अमित को उसके दोस्तों के जरिए घर से बाहर बुलाया और जानलेवा हमला कर दिया।
अमित के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए तो आरोपी फरार हो गए। विद्या ने भी दोनों को भागते हुए देखा। उसने पड़ोसियों की मदद से अमित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह कोमा में चला गया। आज सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने FIR में हत्या की धारा भी जोड़ दी। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
यह भी पढ़ें:एक और प्लेन क्रैश, 10000 फीट ऊंचाई से गिरा; कई लोगों के मरने की आंशका, धू-धू कर जल रहा जंगल
एक महीना भी नहीं चली दोनों की शादी
संभाजीनगर DCP नवनीत कावत के अनुसार, अमित और विद्या ने एक महीना पहले 13 जून को ही शादी की थी। दोनों इस ही इलाके में रहते थे और एक ही स्कूल में थे, इसलिए बचपन के दोस्त थे। साथ-साथ खेले और पले बढ़े। बचपन की दोस्ती बड़े होने पर प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया, लेकिन परिजन नहीं माने। इसलिए दोनों घर से भागकर पुणे चले गए और वहां शादी कर ली। काफी मनाने पर अमित के परिजन शादी से राजी हो गए और अमित-विद्या पुणे से लौटकर इंदिरानगर में रहने लगे, लेकिन दोनों में से किसी ने सोचा नहीं था कि यह शादी सिर्फ एक महीना चलेगी।
यह भी पढ़ें:OMG! जिंदा हो गई मर चुकी महिला; चमत्कार देख डॉक्टरों के भी उड़ गए होश
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
1 hr agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
2 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
3 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
3 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
4 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
6 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
7 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
7 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines