हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में बढ़ी घरों की डिमांड, जनवरी-मार्च तिमाही में 28 फीसदी की बढ़ोतरी

सात बड़े शहरों में दिल्ली-एनसीआर तिमाही लक्जरी इकाई बिक्री में सबसे आगे रहा। यहां लगभग 950 लक्जरी यूनिट्स की कुल बिक्री का लगभग आधा हिस्सा दर्ज किया गया है, जिसके बाद मुंबई रहा, जहां पर कुल बिक्री में हिस्सेदारी 23 फीसदी रही।

विज्ञापन

भारत के लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट (जिनकी कीमत 4 करोड़ रुपये और उससे अधिक है) ने जनवरी-मार्च 2025 में भारत के सात शहरों में साल-दर-साल (YoY) 28 प्रतिशत की बिक्री बढ़ोतरी दर्ज की है। इस सेगमेंट में तिमाही के दौरान लगभग 1930 लग्जरी यूनिट की कुल बिक्री की गई। इसमें पहले नंबर पर दिल्ली-एनसीआर और दूसरे नंबर पर मुंबई रहा। दक्षिणी शहरों में बेंगलुरु ने सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की, जो 2024 की पहली तिमाही में केवल 20 यूनिट से बढ़कर जनवरी-मार्च 2025 में लगभग 190 यूनिट हो गई। जानिए किस शहर में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

किन शहरों में कितना उछाल?

दिल्ली-एनसीआर तिमाही लक्जरी यूनिट बिक्री में सबसे आगे रहा, जहां लगभग 950 लक्जरी यूनिट की बिक्री की गई। इसके बाद मुंबई रहा, जहां पर 23 फीसदी की हिस्सेदारी रही। दक्षिणी शहरों में बेंगलुरु में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जो 2024 की पहली तिमाही में केवल 20 यूनिट से बढ़कर जनवरी-मार्च 2025 में लगभग 190 यूनिट हो गई। इसके अलावा, कोलकाता और चेन्नई की कुल लक्जरी यूनिट बिक्री में 5 फीसदी की हिस्सेदारी थी।

ये भी पढ़ें: UDAN योजना का हवाई सफर पर कैसा असर? अगले 5 सालों में 80 फीसदी बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन

CBRE के चेयरमैन और CEO अंशुमान मैगजीन के मुताबिक, बढ़ती डिस्पोजेबल आय, जीवनशैली में सुधार और भविष्य के लिए तैयार रहने की जगहों की चाहत के चलते लक्जरी और हाई-एंड सेगमेंट में तेजी जारी है। हमें उम्मीद है कि आवासीय मांग स्थिर रहेगी, क्योंकि बुनियादी ढांचे में सुधार और वित्तपोषण (Financing) की पहुंच से इन शहरों में आवास की मांग को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही रेपो रेट में हाल ही में की गई कटौती से भी घर खरीदने में बढ़ोतरी आएगी।

आने वाले समय में और ज्यादा सुधार

कंसल्टेंट का मानना ​​है कि भारत का रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट 2025 में स्थिर गति से आगे बढ़ेगा। इससे घर खरीदने की बढ़ती चाह, बढ़ती आय और निरंतर बुनियादी ढांचे में सुधार से ग्रोथ मिलेगी। इसके अलावा, RBI द्वारा मौद्रिक सहजता चक्र (Monetary Easing Cycle) की शुरुआत, EMI और किराए के बीच घटते अंतर के कारण घर खरीदने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। CBRE ने कहा कि 2023-24 के दौरान कई नई परियोजनाओं की शुरुआत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सीबीआरई की यह रिपोर्ट हाल ही में खत्म हुई तिमाही में आवास बिक्री में भारी गिरावट के बावजूद सामने आई है। प्रॉपइक्विटी के आंकड़ों के अनुसार, भारत के 9 शहरों में आवास बिक्री 23 फीसदी घटकर 1,05,791 यूनिट रह गई, जबकि जनवरी-मार्च 2025 में आपूर्ति 34 फीसदी घटकर 80,774 यूनिट रह गई। बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर, सभी सात शहरों में बिक्री में गिरावट देखी गई।

ये भी पढ़ें: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर BJP ने तेज की मुहिम, पसमांदा समाज से किया संवाद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola