श्रीनगर के नौगांव में पुलिस स्टेशन पर धमाके के बाद गृहमंत्राल ने पहली बयान जारी किया है। गृह मंत्रालय के जम्मू-कश्मीर संभाग के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने कहा कि 14 नवंबर को रात 11:20 बजे नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर एक बड़ा विस्फोट हुआ। नौगाम पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का मामला सुलझा लिया। बताया कि एफआईआर की जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था। बरामदगी को पुलिस स्टेशन के एक खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था। जांच में शामिल सभी एजेंसियां और वैज्ञानिक तरीके से एक साथ काम कर रही हैं। मानक और निर्धारित प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, बरामद रासायनिक और विस्फोटक नमूनों को आगे की फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजा जा रहा था।
कहा कि संवेदनशील प्रकृति के कारण इसे विशेषज्ञों की देखरेख में अत्यंत सावधानी से किया जा रहा था। इसी बीच रात लगभग 11:20 बजे एक आकस्मिक विस्फोट हुआ। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और 3 नागरिक घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: नौगाम पुलिस ने चुकाई आतंकियों को बेनकाब करने की कीमत, श्रीनगर धमाके का क्या है दिल्ली कनेक्शन?
प्रशांत लोखंडे ने कहा कि पुलिस थाने की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस घटना के कारणों के बारे में किसी भी अन्य अटकलबाजी की आवश्यकता नहीं है। सरकार मृतकों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।
यह भी पढ़ें: पहले धमाका… हर तरफ आग और धुआं, दिल्ली के बाद श्रीनगर में ब्लास्ट के दिल दहलाने वाले वीडियो
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात भी सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ, इसलिए बरामद विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट को जांच के लिए श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में लाया गया था। नौगाम में ही 19 अक्टूबर को टेरर मॉड्यूल की पहला केस दर्ज हुआ था।
डीजीपी ने बताया कि पिछले 2 दिन से विस्फोटक पदार्थ की जांच चल रही थी। इसी बीच अचानक विस्फोटक पदार्थ फट गया। उन्होंने साफ किया है कि इस दुखद घटना का कोई और पहलू नहीं है। धमाके में पुलिस और अन्य अधिकारियों समेत 9 लोगों की जान चली गई है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines