पहले धमाका… हर तरफ आग और धुआं, दिल्ली के बाद श्रीनगर में ब्लास्ट के दिल दहलाने वाले वीडियो

Srinagar Blast: भारत में पिछले 5 दिनों के अंदर दो बड़ी घटनाएं हुईं. पहली दिल्ली में कार ब्लास्ट और दूसरी श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में धमाका हुआ. इन दोनों धमाकों में ही लोगों की जान गई. श्रीनगर में धमाके के कई वीडियो सामने आए हैं.

Srinagar Blast

Photo Credit- X

Srinagar Blast: 14 नवंबर के दिन जहां एक तरफ पूरे देश की नजरें बिहार इलेक्शन के रिजल्ट पर थीं, वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के दक्षिण श्रीनगर इलाके में एक खतरनाक धमाका हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ है. इसके बाद इलाके में आग फैल गई. इसके कई वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान काले धुएं और आग की लपटों से घिरा हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना खतरनाक था कि इसकी चपेट में आए लोगों की दर्दनाक मौत हुई.

धमाके के बाद का मंजर

श्रीनगर में हुए इस धमाके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना खतरनाक था. हर तरफ मौत का मंजर दिखाई दे रहा है. एक वीडियो जो सामने आया है, उसमें लोगों को घटनास्थल पर देखा जा सकता है. वह हर तरफ तबाह हुई गाड़ियां दिख रही हैं. वहीं, जगह-जगह पर आग की लपटे उठती भी देखी जा सकती हैं.

अन्य एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग डरे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ धमाके से लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आसपास के लोग गली में निकल आए हैं. इस धमाके में 9 लोगों की मौत की खबर है.

इसके अलावा, इस धमाके को दिल्ली कार धमाके से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, जो जांच अक्टूबर में श्रीनगर से शुरू हुई थी, वो फरीदाबाद और दिल्ली ब्लास्ट आपस में जोड़ी गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ