नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सहकारिता मंत्रालय और नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (NAFSCOB) द्वारा आयोजित ग्रामीण सहकारी बैंकों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
सहकारिता मंत्रालय के सचिव ज्ञानेश कुमार, NAFSCOB के अध्यक्ष कोंडुरु रविंदर राव और NAFSCOB के प्रबंध निदेशक भीमा सुब्रह्मण्यम भी आयोजन में मौजूद रहेंगे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत में अल्पकालिक सहकारी ऋण संरचना में 34 राज्य सहकारी बैंक, 351 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और 96,575 पैक्स शामिल हैं।
और पढ़िए –अब इस बैंक ने दिया अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका, 12 अगस्त से बदल जाएगा ये नियम
गौरतलब है कि राज्य और केंद्रीय सहकारी बैंकों के संचालन को सुविधाजनक बनाने और अल्पकालिक सहकारी ऋण संरचना के विकास के व्यापक उद्देश्य के साथ 19 मई, 1964 को राज्य सहकारी बैंकों के राष्ट्रीय संघ की स्थापना की गई थी।
NAFSCOB अपने सदस्यों और उनके सहयोगियों, शेयरधारकों और मालिकों को उनकी उपलब्धियों को प्रोजेक्ट करने, उनकी चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने और उनके हितों को बढ़ावा देने के लिए एक सामान्य मंच प्रदान करता है।
अमित शाह चुनिंदा राज्य सहकारी बैंकों, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) और पैक्स को प्रदर्शन पुरस्कार भी प्रदान करेंगे और 100 साल की सेवा के लिए कुछ अल्पकालिक सहकारी ऋण संस्थानों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतरी के लिए काम कर रही है और जैसे-जैसे कृषि बुनियादी ढांचे में सरकार का निवेश बढ़ता है, वैसे-वैसे सहकारी समितियों की भूमिका और क्षमता भी बढ़ती है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
51 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines