कुमार गौरव, नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट चुकी हैं। जहां एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री विपक्ष को एकजुट करने के लिए दिल्ली में हैं तो वहीं बीजेपी ने भी मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की अहम बैठक की। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई नेता बैठक में पहुंचे।
अभी पढ़ें – Diwali Crackers Ban: दिल्ली में नहीं जलेंगे पटाखे, जनवरी तक बढ़ा बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक
लोकसभा प्रवास योजना के तहत प्रभारी मंत्रियों और पार्टी नेताओं को गृहमंत्री ने कड़े शब्दों दो टूक कहा कि एक बात सभी लोग समझ लें कि संगठन है तो ही सरकार है। उन्होंने कहा- यह बात सबको समझनी चाहिए। लिहाजा बिना अपने मंत्री पद के दायित्वों को कंप्रोमाइज किए संगठन के काम को पूरा करना सबका दायित्व है। गृहमंत्री ने यह बात इसलिए कही, क्योंकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में जिन मंत्रियों और नेताओं को लोकसभा प्रवास का काम दिया गया है, वो पूरा नहीं हुआ है। गृहमंत्री ने इस पर नाराजगी व्यक्त की।
केवल 32 मंत्रियों की आई रिपोर्ट
आज की बैठक में प्रवास रिपोर्ट केवल 32 मंत्रियों की आई थी, जिसको लेकर बीजेपी आलाकमान ने नाराजगी भी जताई। बीजेपी आलाकमान ने कहा कि संगठन की शक्ति होगी, तभी हम पीएम के पॉपुलैरिटी को कैश कर पाएंगे। अमित शाह ने बैठक में यह भी कहा कि मोदी सबसे पॉपुलर हैं और उनके नाम पर कोई भी सीट जीत सकते हैं, लेकिन जमीन पर संगठन नहीं होगा तो इसका फायदा नहीं मिलेगा।
अभी पढ़ें – Income Tax Raid: टैक्स चोरी पर आयकर विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, देश के 100 ठिकानों में रेड
अमित शाह ने कहा कि हमें पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतनी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार 2019 में हारी हुई सीटों में से 30% सीटें जीती थी, इस बार 2024 में हारी हुई सीटों में से कम से कम 50% जीतनी हैं। जिन मंत्रियों ने अच्छे काम किए हैं उनकी तारीफ भी की गई। अक्टूबर से जनवरी तक मंत्रियों के प्रवास का दूसरा चरण शुरू होगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines