Home Guard Sarkari Jobs: 10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। सरकार ने होमगार्ड के लिए 2215 पदों की भर्ती शुरू कर दी है। इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। 10वीं पास उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन भर सकते हैं। 10 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। वहीं फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है।
होमगार्ड के पदों पर कुल 2215 भर्तियां निकली हैं। इनमें 500 महिला जनरल ड्यूटी और 1715 महिला नगर सैनिकों के पद शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन पदों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों के बारे में।
| ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि | 10 जुलाई 2024 |
| ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2024 |
| आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2024 |
| परीक्षा शुल्क:
अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति |
300 रुपये
200 रुपये |
यह भी पढ़ें- किसानों को मिलेगी खुशखबरी! दोगुनी होगी सम्मान निधि की राशि, RSS ने सरकार से की खास अपील
होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा – Home Guard Age Group
होमगार्ड भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम आयु 40 साल तक निर्धारित की गई है। हालांकि नक्सल पीड़ित व्यक्ति या उनके परिवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है। साथ ही आरक्षित वर्गों को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी।
होमगार्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता – Home Guard Recruitment Education Qualification
होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है। सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के 10वीं पास लोग इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लिए शैक्षणिक योग्यता महज 8वीं पास निर्धारित हुई है।
220 अंकों की होगी परीक्षा – Home Guard Recruitment Exam
होमगार्ड भर्ती परीक्षा कुल 220 अंकों की होगी। इसमें 100 अंक शारीरिक प्रवणता परीक्षा, 100 अंक लिखित परीक्षा और 20 बोनस अंक शामिल हैं। इसके आधार पर चयन सूची तैयारी होगी। साथ ही आवेदनकर्ताओं के लिए मेडिकल जांच करवाना अनिवार्य होगा।
Home Guard Rectruitnment का ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
कैसे करें आवेदन – How to Apply for Home Guard Recruitment
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आवेदन पत्र भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छी तरह से पढ़ लें। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें और मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट कर दें। ऑनलाइन शुल्क भरने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
यह भी पढ़ें- ‘क्या बात हुई बता नहीं सकता…’ इस्तीफे के बाद जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर 4 हफ्ते की रोक, HC ने नहीं दी नमाज की इजाजत
4 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines