Home Delivery of Liquor Project: शराब के शौकीनों के लिए गुड न्यूज है। अब लोग शराब घर बैठे मंगा सकेंगे, क्योंकि शराब की होम डिलीवर शुरू होने जा रही है। जी हां, अभी पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। अगर ट्रायल कामयाब रहा तो पूरे देश में शराब की ऑनलाइन ऑर्डरिंग और होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इसके लिए कंपनियां स्विगी, बिग बास्केट, जोमैटो और ब्लिंकिट से हाथ मिलाएंगी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पहले से शराब की होम डिलीवरी चल रही है।
अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु में पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। किंगफिशर और एबी इनबेव समेत कई लिकर कंपनियां इस दिशा में प्रयास कर रही हैं। उन्होंने भी इन राज्यों में शराब की होम डिलीवरी करने का समर्थन किया है, लेकिन शुरुआत में बीयर-वाइन और कम अल्कोहोल वाली लिकर डिलीवर करने की बात चल रही है। यह जानकारी लिकर इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से सामने आई है कि कंपनियां सरकार की परमिशन का इंतजार भी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:डोडा आतंकी हमले में शहीद 4 जवान कौन? आतंकियों ने घात लगा सेना-पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग
2 राज्यों में होम डिलीवरी से बढ़ा रेवेन्यू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शराब की ऑनलाइन डिलीवरी कोरोना काल में हुई थी। लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने 4 राज्यों में शराब की होम डिलीवरी करने की परमिशन दी थी। इनमें महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम शामिल हैं। वहीं कोरोना काल खत्म होते ही इन राज्यों में होम डिलीवरी की सुविधा भी बंद हो गई है। दूसरी ओर, देखने में आया है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में शराब की होम डिलीवरी से कई फायदे हो रहे हैं।
इन दोनों राज्यों मे रेवेन्यू में 20 से 30 प्रतिशत की इजाफा हुआ है। शराब कंपनियां, ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियां, एजेंट्स, सेलर्स सभी खुश हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। 2 राज्यों के रेवेन्यू में हुआ इजाफा देखते हुए सरकार ने अन्य राज्यों में भी शराब की होम डिलीवरी कराने का फैसला लिया है। इसके लिए पहले ट्रायल चलेगा, जिसके सफल होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:कश्मीर टाइगर्स कौन? जिसने डोडा में आतंकी हमले की ली जिम्मेदारी? पुलिस कर्मी और 4 जवान हुए शहीद
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
47 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines