डोडा आतंकी हमले में शहीद 4 जवान कौन? आतंकियों ने घात लगा सेना-पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

Indian Army Martyrs: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुई आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवानों की पहचान हो गई है। बलिदानी हुए जवानों में कैप्टन भी शामिल हैं। जवानों पर बीते दिन आतंकियों ने घात लगाकर फायरिंग की थी।

Jammu Kashmir Doda Terrorist Encounter Martyr

आतंकियों से मुठभेड़ में कैप्टन समेत 4 जवान बलिदानी हुए हैं।

Doda Terrorist Encounter Martyrs: जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हुए हैं। जम्मू कश्मीर के एक पुलिस कर्मी की भी गोली लगने से मौत हुई है। गोलीबारी में 5 जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है। वहीं शहीद जवानों की शिनाख्त हो गई है। इनमें सेना के एक अधिकारी, 2 सिपाही और एक नायक शामिल हैं।

आतंकियों से मुठभेड़ में 10 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन बृजेश थापा शहीद हुए हैं, जिन्हें हाल ही में प्रमोशन मिली थी। नायक डी राजेश, सिपाही बृजेंद्र की भी जान गई है। इनके अलावा राजस्थान के झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के भैसावता कलां निवासी सिपाही अजय सिंह भी आतंकियों की गोलियां लगने से घायल हुए, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

कश्मीर टाइगर्स ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी

बता दें कि डोडा से 30 किलोमीटर दूर गांव कोटी में आतंकी हमली जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स आतंकी संगठन ने ली है। इसी संगठन ने 9 जुलाई को कठुआ और रियासी में वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर हमला किया था। बीते दिन शाम करीब 9 बजे आतंकियों से मुठभेड़ तब शुरू हुई थी, जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम आतंकियों के छिपे होने की खबर पर तलाशी अभियान चला रही थी। सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने के बाद आतंकी घने जंगल में घुस गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद सुबह ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिछले 35 दिन में 5वीं बार आतंकी हमला हुआ है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए आतंकी हमले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बातचीत करते हालातों का जायजा लिया और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ