होली पर उत्तर प्रदेश-दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में मेट्रो का बदला समय, NCR वाले भी देख लें अपडेट

होली के मद्देनजर दिल्ली-आगरा, लखनऊ-कानपुर से लेकर मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों में मेट्रो टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अगर इस दौरान आप भी मेट्रो का सफर करना चाहते हैं, तो पहले पूरा अपडेट पढ़कर घर से निकलें।

HOLI 20225 Metro Timings

Metro Timings On Holi: 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को मेट्रो का अपडेट देख लेने चाहिए, क्योंकि होली के दिन मेट्रो के संचालन का समय बदल जाएगा। यह बदलाव केवल दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में किया जाएगा। अगर आप भी दोपहर से पहले मेट्रो में सफर का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार अपडेट जरूर देख लें। होली पर मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में भी मेट्रो का समय बदल जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली में बदला समय

आम दिनों में दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 5:00 से 5:30 बजे से होता है। जो रात 11:30, 12:00 बजे तक चलाई जाती हैं, लेकिन होली को देखते हुए मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली में मेट्रो होली के दिन सुबह 5:30 बजे के शुरू नहीं होगी, इस दौरान मेट्रो का संचालन दोपहर 2:30 बजे से होगा। वहीं, रात 10:30 बजे तक ही मेट्रो में सफर किया जा सकेगा। इसके बाद 15 मार्च को मेट्रो अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरे शहरों में क्या रहेगी टाइमिंग?

सुबह से दोहपर तक होली वाले दिन हर तरफ रंग ही रंग नजर आते हैं। इस त्योहार पर लोग अपने घरों और बाहर निकलकर होली खेलते हैं। होली खेलने का यह सिलसिला दोपहर तक ही जारी रहता है। जब सब खत्म हो जाएगा, उसके बाद ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। दिल्ली-NCR के अलावा, आगरा, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी में भी मेट्रो की टाइमिंग बदल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो और हैदराबाद मेट्रो भी होली वाले दिन दोपहर 2:30 से चलेगी। जयपुर में भी मेट्रो दोपहर 2:10 बजे शुरू की जाएगी, जो रात 10:21 बजे तक चालू रहेगी।

आपको बता दें कि त्योहार को देखते हुए मेट्रो की टाइमिंग में कई बार बदलाव किया जाता है, ताकि लोग आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर पाएं। सार्वजनिक जगहों पर रंग खेलने, हुड़दंग और भीड़भाड़ की संभावना ज्यादा होती है, जिसको देखते हुए मेट्रो को इस अवधि में बंद रखा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ