HMPV Virus in India: चीन में फैले HMPV वायरस का भारत में भी संदिग्ध मामला सामने आया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इसका मामला सामने आया है। यहां एक आठ महीने की बच्ची में HMPV वायरस डिटेक्ट किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक निजी हाॅस्पिटल की रिपोर्ट आई है। बता दें कि HMPV आमतौर पर बच्चों में ही डिटेक्ट होता है। भारत में एचएमपीवी वायरस के कई मामले में पहले भी सामने आए हैं। यह पिछले दो दशकों से विश्व स्तर पर पाया जा रहा है। दिल्ली एम्स के अनुसार 2005 से 2007 के दौरान 600 में से 21 बच्चे पाॅजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही इसको लेकर एक विस्तृत जानकारी साझा करेगा।
इस वायरस के लक्षण आमतौर पर सामान्य सर्दी-जुकाम के समान होते हैं। सामान्य मामलों में यह खांसी, गले में खराश और नाक बहने के कारण बहता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में एचएमपीवी का संक्रमण गंभीर बन सकता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन लोगों में यह वायरस गंभीर खतरा बन सकता है। इसके अलावा इस वायरस से संक्रमित मरीजों में सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः जम्मू को रेल डिवीजन, तेलंगाना को स्टेशन…, PM मोदी आज देश को देंगे कई रेल परियोजनाओं की सौगात, देखें लिस्ट
वायरस को लेकर दिशा-निर्देश जारी
दिल्ली में हेल्थ सर्विस की डायरेक्टर डाॅ. वंदना बग्गा ने रविवार को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें सांस से जुड़ी बीमारियों से निपटने पर चर्चा हुई। जिसमें अस्पतालों को संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों के मामले की जानकारी आईएचआईपी पोर्टल के जरिए देने की बात कही गई है। वहीं संदिग्ध मामलों में सख्त आइसोलेशन प्राटोकाॅल और सावधानी बरतने को कहा है।
यूएस सेंटर फाॅर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। इसे सबसे पहले 2001 में डिटेक्ट किया गया। एक्सपर्ट की मानें तो कुछ साक्ष्यों से पता चलता है कि यह वायरस 1958 से है।
ये भी पढ़ेंः 27 राज्यों में भयंकर बारिश, भारी बर्फबारी, घने कोहरे का अलर्ट; जानें अगले 2 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
9 mins agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
16 mins agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
27 mins agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र का SC को दी जानकारी
45 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
2 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
2 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
4 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines