हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एच के लोहिया हत्याकांड: पूर्व जेल डीजीपी मर्डर मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश

विज्ञापन
hk lohia murder case

पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व जेल डीजीपी एच के लोहिया हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। स्पेशल क्राइम विंग, क्राइम ब्रांच जम्मू के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को एच के लोहिया हत्या मामले में दोमाना पुलिस स्टेशन की प्राथमिकी संख्या 345/2022 में आरोपी यासिर अहमद के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश की। प्राथमिकी 3 अक्टूबर को थाना दोमाना में दर्ज की गई थी। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। 12 अक्टूबर को मामले की जांच पुलिस मुख्यालय जम्मू-कश्मीर द्वारा अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दी गई थी। इसके बाद मामले की आगे की जांच के लिए अपराध मुख्यालय, जम्मू-कश्मीर द्वारा एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

आरोपी का नार्को एनालिसिस टेस्ट

जांच के दौरान एसआईटी द्वारा सभी ठोस साक्ष्य (मौखिक, दस्तावेजी, परिस्थितिजन्य, विशेषज्ञ और तकनीकी) एकत्र किए गए थे। साथ ही डीएफएसएल गांधी नगर गुजरात में आरोपी का नार्को एनालिसिस टेस्ट भी कराया गया। साक्ष्य के आधार पर आरोपी यासिर अहमद पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी हाला दंद्रथ रामबन के खिलाफ धारा 302, 201 आईपीसी 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध स्थापित किया गया। इसके बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 3 अक्टूबर की देर रात जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत कुमार लोहिया की उनके दोस्त के आवास पर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी यासिर (घरेलू सहायक) को गिरफ्तार किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola