Javed Ahmed Mattu Hizbul Mujahideen Terrorist Reveals Many Secrets: हिजबुल आतंकी जावेद मट्टू दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि हवाला के जरिये पाकिस्तान से आतंकवाद के लिए मोटी फंडिंग मिलती है। मट्टू ने खुलासा किया कि हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मोहम्मद रफी जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के फाइनेंस मामलों को देखता है। उसे पाकिस्तान से हवाला के जरिए मोटी फंडिंग पश्मीना शॉल और कालीन बिजनेस के बहाने से आती है, जिसका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने में किया जाता है।
जावेद मट्टू के नजदीकियों की तलाश में जुटी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, पिछले 7 दिनों की रिमांड के दौरान जावेद अहमद मट्टू ने कई खुलासे किए हैं, जिसके बाद कई नाम पुलिस के सामने आए हैं। इस खुलासे के बाद स्पेशल सेल अब हिजुबल के उन छिपे हुए आतंकियों की तलाश कर रही है, जो मट्टू के नजदीकी हैं और जम्मू कश्मीर में जिनकी मूवमेंट हो सकती है। इसलिए पुलिस ने उसकी 5 दिन की रिमांड और ली है।
स्पेशल सेल ने कोर्ट को बताया कि आरोपी जावेद मट्टू के कुछ खास साथियों की तलाश है, जो जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। ये वो लोग हैं, जो पाकिस्तान से हवाला के जरिए संगठन के लिए जम्मू-कश्मीर में पैसा जुटा रहे हैं।
मट्टू के संगठन से जुड़े लोगों की पहचान में जुटी पुलिस
सेल ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में जावेद अहमद मट्टू के संगठन से जुड़े लोगों की पहचान करनी और जानकारी जुटानी है कि ये लोग कहां छिपे हैं। उन लोगों की भी तलाश की जा रही है कि जिन्होंने मट्टू को आतंकी हमलों को अंजाम देने में उसका सपोर्ट किया था। सेल ने कोर्ट को बताया कि आरोपी जावेद अहमद को उपलब्ध कराए गए हथियारों के सोर्स का पता लगाना है।
जावेद अहमद मट्टू पर था 10 लाख रुपये का इनाम
बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जावेद अहमद मट्टू को चार जनवरी को गिरफ्तार किया है। इस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। यह जम्मू-कश्मीर में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। मट्टू घाटी के टॉप-10 मोस्ट वान्टेड आतंकियों में शामिल था। वह A++ कैटेगरी का आतंकवादी है। बताया जाता है कि वह पाकिस्तान भी जा चुका है। हालांकि, वह रहने वाला जम्मू-कश्मीर के सोपोर का है।
यह भी पढ़ें:
बारामूला में 24 साल की उम्र में जवान बलिदान, पुंछ में सेना के वाहनों पर आतंकियों ने की गोलीबारी
2016 में लापता हुए विमान का 8 साल बाद मिला मलबा, एयरफोर्स ने चलाया था अब तक का सबसे बड़ा अभियान
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
9 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines