हिजबुल के खूंखार आतंकी के भाई ने फहराया तिरंगा, बोले- 'मेरे भाई ने गलत रास्ता चुना, मुझे देश से प्यार'

Hizbul mujahideen, Jammu and Kashmir, Javid Mattoo, Rayees Mattoo, Har Ghar Tiranga

Rayees Mattoo

Jammu-Kashmir: भारत 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश में रविवार से हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर है। रविवार को जम्मू-कश्मीर में भी बदली-बदली हवा नजर आई। स्वतंत्रता दिवस से पहले यहां सोपोर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के खूंखार आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। रईस का कहना है कि उसके भाई ने गलत रास्ता अख्तियार किया है। लेकिन उन्हें अपने देश पर गर्व है। हम हिंदुस्तानी हैं। मुझे अपने देश से मोहब्बत है।

विज्ञापन

घाटी के टॉप 10 आतंकियों में एक है जाविद मट्टू

हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जाविद मट्टू को फैसल, साकिब, मुसैब के नाम से भी जाना जाता है। वह इस समय पाकिस्तान में है। जाविद एक एक्टिव आतंकी है। उसे सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी के टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट में रखा है।

विज्ञापन

रविवार को श्रीनगर में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए। मनोज सिन्हा ने कहा कि जो कहते थे कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा, उन्हें समझ आ गया होगा कि जम्मू-कश्मीर का हर युवा राष्ट्रीय ध्वज को उतना ही प्यार करता है, जितना देश के किसी अन्य हिस्से के लोगों को होगा। श्रीनगर के अलावा घाटी के कई इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

विज्ञापन

पीएम ने पिछले साल शुरु किया था हर घर तिरंगा अभियान

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया था। इस अभियान की शुरुआत पिछले साल भी पीएम मोदी ने की थी। तब लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया। कई सामजिक संगठनों ने बाइक रैली भी निकाली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ