Watch VIDEO: 'लप्पू सी सरकार बा, गप्पू इनकर सरदार बा...', Neha Singh Rathore ने फिर सीएम शिवराज पर साधा निशाना
Edited By Bhola Sharma

MP mein ka ba
Edited By Bhola Sharma

MP mein ka ba
Neha Singh Rathore: एमपी में का बा…गीत गाकर मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार पर सवाल उठाने वाली लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपना नया गाना जारी कर दिया है। इस नए गाने को उन्होंने MP में का बा पार्ट-2 नाम दिया है। इसमें उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कमीशन खोर सरकार और लप्पू-गप्पू जैसे संबोधन से शिवराज सिंह चौहान को नवाजा है।
इससे पहले 13 जुलाई को नेहा ने अपने गीत का पहला पार्ट जारी किया था। तब उन्होंने सीधी पेशाब कांड को लेकर हमला किया था। नेहा के खिलाफ केस भी दर्ज हुए थे।
MP में का बा..! PART-2 #mp #MPElection2023 #kaba #nehasinghrathore #MadhyaPradesh #politics pic.twitter.com/OZBo3uhB49
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) August 13, 2023
नेहा सिंह ने अपने नए गाने में शिवराज सरकार पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, घोषणा मशीन होने का दावा करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने सीएम शिवराज की तुलना एक चोर से कर दी है। नेहा के नए गीत को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी नेहा के गाने को शेयर किया है। उन्होंने इसका शीर्षक मध्यप्रदेश की कहानी, लोकगीत की ज़ुबानी…दिया है।
एमपी में का बा,
सरकार कमीशनखोर बा,
कुल देशवा भर मे शोर बा,
भ्रष्टाचार के चलत महोत्सव,
ममवा लागत चोर बा,
एमपी में का बा…
50% कमीशन के सरकार बा,
जनता अब के ऊब गईल बा,
बदलाव के बयार बा,
लप्पू सी सरकार बा,
गप्पू इनकर सरदार बा,
ई घोषणामशीन के,
अब नहीं दरकार बा,
एमपी में का बा…
MP में का बा..! #nehasinghrathore #viralvideo #video #viral #bhojpuri #viralshorts #viralshort #view #Indore #MadhyaPradesh pic.twitter.com/BFBdo82fRP
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) July 13, 2023
बिहार और यूपी में विधानसभा चुनाव के वक्त भी नेहा सिंह राठौर ने अपने गीत बिहार में का बा और यूपी में का बा के जरिए तत्कालीन सरकार पर सवाल उठाए थे। बाद जवाब में भाजपा सांसद रवि किशन, कवियित्री अनामिका अंबर जैन समेत कई लोगों ने गीत गाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: