On This Day 9 March: आज 9 मार्च 2025 को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन आज का दिन पहले से भी क्रिकेट वर्ल्ड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि आज के दिन भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। आज से 29 साल पहले 9 मार्च 1996 को भारत ने विल्स विश्व कप 1996 का क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर अंतिम 4 में जगह बनाई थी। इस मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।
दोनों देशों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था। इस मैच को इसलिए याद किया जाता है, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने दूसरी पारी खेलते हुए भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य को चेज किया थ। वहीं भारतीय बॉलर्स ने जिस तरह गेंदबाजी करके पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गिल्लियां उड़ाई थीं, पूरा स्टेडियम भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा था। हर भारतीय दर्शक के दिल की भावनाएं आंसू बनकर उमड़ी थीं।
यह भी पढ़ें:Sahir Ludhianvi: शब्दों का वो जादूगर… जिसकी 59 साल की जिंदगी थी आधी हकीकत, आधा फसाना
नवजोत सिद्धू के सिर बंधा था जीत का सेहरा
मशहूर कॉमेडियन और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के सिर उस रोमांचक मुकाबल में जीत का सेहरा बंधा था। भारतीय क्रिकेट टीम ने 39 रन से जीत हासिल की थी। नवजोत सिद्धू ने 115 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 93 रन बनाए थे। सिद्धू को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। नवंबर 1989 में नेहरू कप फाइनल के बाद पाकिस्तान भारत में अपना पहला मैच खेल रहा था। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ्लडलाइट में खेला गया पहला ऑफिशियल मैच भी था।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। नवजोत सिंह सिद्धू के 93 रन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट खोकर 287 रन बनाए बनाए थे। नवजोत सिद्धू ने सचिन तेंदुलकर के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की थी, लेकिन सचिन अता उर रहमान की गेंद पर नवजोत सिद्धू आउट हो गए थे। इसके बाद भारत की विकेट गिरती गईं, लेकिन हर बल्लेबाज ने अच्छा स्कोर देकर मजबूत टारगेट दिया।
यह भी पढ़ें:International Women Day: वो 6 महिलाएं कौन, जिन्होंने ऑपरेट किया PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट
वेंकटेश और कुंबले ने चटकाए थे 6 विकेट
अजय जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी की आक्रामक शुरुआत की और 25 गेंदों पर 45 रन दिए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन वकार यूनुस ने उन्हें आउट कर दिया। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। पहले 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन टीम ने बनाए। वेंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। 6 विकेट चटकाकर अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया।
पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए। वर्ल्ड कप 1992 के बाद यह पाकिस्तान की भारत से पहली हार थी और 1987 के बाद भारतीय धरती पर पहली हार थी। यह मैच जावेद मियांदाद का आखिरी वनडे मैच था, लेकिन इस मैच के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली भारती क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच में चैंपियन श्रीलंका से हार गई थी, लेकिन 9 मार्च 1996 का आज का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने के लिए याद किया जाता है और किया जाता रहेगा।
यह भी पढ़ें:सुनीता विलियम्स ने ठुकराया Elon Musk का सुझाव, लाइव स्ट्रीमिंग में दिया दोटूक जवाब, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
29 mins agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
55 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines