International Women Day: वो 6 महिलाएं कौन, जिन्होंने ऑपरेट किया PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट

PM Modi Social Media Accounts: प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट 6 महिलाओं को सौंपे। यह महिलाएं देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनी गईं और वे अपने-अपने क्षेत्र में एक मुकाम पर पहुंचकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

Womens Day PM Modi

प्रधानमंत्री पहले भी 7 महिलाओं को सौंप चुके हैं अपने अकाउंट।

PM Modi Social Media Accounts: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 6 महिलाओं को खास तोहफा दिया। उन्होंने 6 महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट सौंपा। उन्होंने शनिवार सुबह अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी और महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया।

विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। आज जैसा कि वादा किया गया था, मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। इसके बाद छहों महिलाओं ने उनका अकाउंट टेकओवर किया और संभाला।

विज्ञापन

देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनी महिलाएं

इस बार जिन महिलाओं के यह जिम्मेदारी मिली, उनके नाम हैं- तमिलनाडु की चेस प्लेयर वैशाली रमेशबाबू, मशरूम लेडी ऑफ बिहार अनीता देवी, ओडिशा की साइंटिस्ट एलीना मिश्रा, मध्य प्रदेश की ISRO साइंटिस्ट शिल्पी सोनी, फ्रंटियर मार्केट्स की फाउंडर राजस्थान की अजैता शाह, दिल्ली की समाजसेवी डॉ. अंजली अग्रवाल। यह 6 महिलाएं देश के अलग-अलग हिस्सों से आती हैं, जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत शामिल हैं।

विज्ञापन

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब महिलाओं ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभाला हो। इससे पहले साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ही प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को 7 महिलाओं को सौंपा गया था। वहीं

विज्ञापन

कौन हैं ये महिलाएं और क्या हैं इनकी उपलब्धियां?

1. तमिलनाडु की वैशाली रमेशबाबू शतरंज की ग्रैंडमास्टर हैं। इन्होंने महज 6 साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था और वे 2023 में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीत चुकी हैं। वैशाली के भाई भी इंटरनेशनल चेस प्लेयर हैं। दोनों भाई-बहन अपनी मां के साथ चेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते नजर आते हैं।

2. अनीता देवी को मशरूम लेडी ऑफ बिहार के तौर पर जाना जाता है। अनीता ने गरीबी की चुनौतियों को मात देकर 2016 में मधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी की स्थापना की। मशरूम की खेती के जरिए उन्होंने सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए।

विज्ञापन

3. ओडिशा निवासी एलीना मिश्रा भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में न्यूक्लियर साइंटिस्ट हैं।

विज्ञापन

4. मध्य प्रदेश की शिल्पी सोनी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में साइंटिस्ट हैं।

5. राजस्थान की अजैता शाह ग्रामीण महिला उद्यमिता का सशक्त चेहरा हैं। फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और CEO अजैता शाह ने 35000 से अधिक सशक्त महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है।

विज्ञापन

6. दिल्ली की डॉ. अंजली अग्रवाल ने ‘समर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी’ की स्थापना की हैं और 30 साल से वे परिवहन सुविधाओं और बाधा रहित बुनियादी ढांचे के लिए कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को विकलांग लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ